आज NASA ऑफिस में रहेगी हलचल! धरती की तरफ आ रहे हैं 3 बड़े एस्टेरॉयड

NASA ने 23 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के पास से गुजरने वाले तीन एस्टेरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 11:22 IST
ख़ास बातें
  • 23 दिसंबर 2025 को तीन एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेंगे
  • NASA के मुताबिक फिलहाल टकराव का कोई खतरा नहीं
  • JPL लगातार एस्टेरॉयड्स की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है

Photo Credit: NASA

NASA ने एक बार फिर पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। 23 दिसंबर 2025 को कुल तीन एस्टरॉयड धरती के काफी करीब से गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्टेरॉयड का साइज एयरप्लेन के बराबर बताया गया है, जबकि दूसरा किसी बहुमंजिला इमारत जितना बड़ा है। हालांकि, नासा ने साफ किया है कि इन एस्टरॉयड्स से पृथ्वी को किसी तरह का सीधा खतरा नहीं है। फिर भी, वैज्ञानिक इनकी मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की Jet Propulsion Laboratory (JPL) पृथ्वी के पास से गुजरने वाले ऐसे खगोलीय पिंडों की ट्रैकिंग करती है, जो एक तय सीमा के अंदर आते हैं। नासा आमतौर पर उन एस्टेरॉयड्स को अलर्ट लिस्ट में शामिल करती है, जो करीब 75 लाख किलोमीटर के दायरे में पृथ्वी के पास से गुजरते हैं। इसका मतलब यह नहीं होता कि टक्कर तय है, बल्कि इसका मकसद संभावित जोखिम का आकलन करना होता है।

NASA के डेटा के मुताबिक, पहला एस्टेरॉयड 2025 YY है, जिसका अनुमानित साइज करीब 87 फीट बताया गया है। यह एयरप्लेन के साइज के बराबर है और 23 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। इस दौरान यह धरती से लगभग 6.11 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा, जो खगोलीय मानकों के हिसाब से काफी नजदीक माना जाता है।

दूसरा एस्टेरॉयड 2025 YJ3 है, जो साइज में सबसे बड़ा है। इसका अनुमानित आकार करीब 300 फीट बताया गया है, यानी किसी बड़ी इमारत जितना। यह भी 23 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा, लेकिन इसकी दूरी करीब 24.7 लाख किलोमीटर रहेगी।

तीसरा एस्टेरॉयड 2025 YR2 है, जिसका साइज लगभग 85 फीट है। यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 46.3 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है।

Advertisement

NASA के मुताबिक, इन तीनों एस्टेरॉयड्स का एक्सिस और दिशा को बारीकी से एनालाइज किया गया है। फिलहाल किसी भी एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है। NASA का कहना है कि ये सभी खगोलीय पिंड एक सुरक्षित दूरी से गुजरेंगे और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.