Beaver Moon: 'सात बहनों' के साथ आज आसमान में दिखेगा 'बीवर मून'! जानें इसके बारे में

बीवर मून के साथ खूबसूरत प्लीएड्स तारा समूह भी होगा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 12:16 IST
ख़ास बातें
  • 15 नवंबर को बीवर सुपरमून आकाश में दिखाई देने वाला है।
  • अमेरिका में बीवर के लिए भोजन इकट्ठा करने का यह आखिरी मौका होता है।
  • इसे "फ्रॉस्ट मून" और "डियर रटिंग मून" भी कहा जाता है।

आज की रात आसमान में बीवर मून (Beaver Moon) का शानदार नजारा दिखने वाला है।

Photo Credit: Dreamstime

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज नवंबर की पूर्णिमा है जो कि बहुत खास पूर्णिमा है। आज की पूर्णिमा इस साल के अंतिम सुपरमून का नजारा दिखाएगी। यानी आज की पूर्णिमा के दिन चांद अन्य पूर्णिमा के मुकाबले ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। इतना ही नहीं, इसके साथ में कई और ग्रह भी आकाश में देखे जा सकेंगे। नवंबर की इस पूर्णिमा को बीवर मून भी कहा जाता है। ऐसा क्यों है, और इसके क्या मायने हैं, आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

आज पूर्णिमा की रात आसमान में बीवर मून (Beaver Moon) का शानदार नजारा दिखने वाला है। 15 नवंबर को सुपरमून आकाश में दिखाई देने वाला है जिसे बीवर मून भी कहा जाता है। नासा के अनुसार यह आज शाम 4.28 बजे (EST) पर दिखाई देगा। अगस्त में हमें ब्लू मून, सितंबर में हार्वेस्ट मून, और अक्टूबर में हंटर मून का नजारा दिखाई दिया था। जिसके बाद अब नवंबर में बीवर मून दिखाई देने वाला है। 

बीवर मून क्या है? 
दरअसल नवंबर में उत्तरी अमेरिका में बीवर यानी ऊदबिलाव आने वाले ठंडे महीनों के लिए अपने बिल तैयार करते हैं। इस समय वे अपने लिए खाना इकट्ठा करते हैं और उसे अपने बिलों में भर लेते हैं। इसलिए इसे डिगिंग मून के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसके बाद वहां मौसम में ठंड बढ़ जाती है और बीवर के लिए भोजन इकट्ठा करने का यह आखिरी मौका होता है। इसके अलावा यह जंगली जानवरों के लिए मौसमी चरागाह तलाशने का भी आखिरी मौका होता है। इसलिए उत्तरी अमेरिका में इसका खास महत्व है। 

नवंबर की इस पूर्णिमा को कुछ और नामों से भी जाना जाता है। इसे "फ्रॉस्ट मून" और "डियर रटिंग मून" भी कहा जाता है। इसी समय उत्तरी अमेरिका, खासकर उत्तरपूर्वी क्षेत्र में ठंड और बर्फबारी शुरू हो जाती है। आज यह शानदार नजारा आसमान में दिखाई देने वाला है। बीवर मून के साथ खूबसूरत प्लीएड्स तारा समूह भी होगा, जिसे "सात बहनें" भी कहा जाता है। यह वृषभ नक्षत्र में स्थित है। एक और खास घटना आज आप देख पाएंगे जिसमें बुध, शुक्र, शनि और बृहस्पति ग्रह का नजारा भी आसमान में दिखेगा। हालांकि नंगी आंखों से इसे देखने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए टेलीस्कोप आदि के माध्यम से इसे बेहतर तरीके से देखा जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  4. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  5. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  6. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  2. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  3. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  4. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  5. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  6. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  8. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  9. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  10. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.