11 दिनों तक नॉनस्‍टॉप उड़ा यह पक्षी, 1 लाख 35 हजार 60 किलोमीटर का सफर तय कर अलास्‍का से ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचा, बना नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

World Record : इस पक्षी को 234684 के नाम से जाना जाता है। यह उन कई पक्षियों में से एक है, जिसे वैज्ञानिकों ने 5G सैटेलाइट टैग से अटैच किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 20:05 IST
ख़ास बातें
  • पहली बार एक टैग किया गया पक्षी अलास्का और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच उड़ा
  • एक लोकल बर्डवॉचर अब इसे देखने के लिए जा रहा है
  • सिर्फ 5 महीने उम्र है इस पक्षी की

World Record : इन पक्षियों के प्रवास के पैटर्न को ट्रैक करने के लिए अलास्का में इन्‍हें सैटेलाइट टैग से अचैट किया गया था।

Photo Credit: DailyMail

रिफ्यूजी फ‍िल्‍म का एक गाना है… पंछी, नदियां, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्‍हें रोके। वाकई पंछ‍ियों की कोई सरहद नहीं होती। इसीलिए तो एक युवा पक्षी ने 11 दिनों में 13560 किलोमीटर की नॉन-स्‍टॉप उड़ान भरकर रिकॉर्ड बनाया है। पक्षी ने यह सफर 11 दिनों में तय किया और अलास्का से ऑस्ट्रेलिया की दूरी तय की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 5 महीने के बार-टेल्ड गॉडविट (bar-tailed godwit ) ने 13 अक्टूबर को अलास्का से उड़ना शुरू किया था और 24 अक्टूबर को यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर तस्मानिया में एन्‍सन्स बे (Ansons Bay) में उतरा। 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इस पक्षी को 234684 के नाम से जाना जाता है। यह उन कई पक्षियों में से एक है, जिसे वैज्ञानिकों ने 5G सैटेलाइट टैग से अटैच किया था। इन पक्षियों के प्रवास के पैटर्न को ट्रैक करने के लिए अलास्का में इन्‍हें सैटेलाइट टैग से अचैट किया गया था।  पुकोरोकोरो मिरांडा शोरबर्ड सेंटर (Pukorokoro Miranda Shorebird Centre) ने अपने फेसबुक पेज पर बताया है कि 234684 नाम वाले इस गॉडविट ने 13 अक्टूबर को अलास्का से उड़ान भरी थी और निश्चित रूप से यह तस्मानिया तक बिना रुके हुए सफर करता रहा। 
Advertisement
 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा, जब किसी गॉडविट ने इतना लंबा सफर तय किया होगा। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब एक टैग किया गया पक्षी अलास्का और ऑस्‍ट्रेलिया के तस्मानिया के बीच उड़ा है। एक लोकल बर्डवॉचर अब इसे देखने के लिए ‘एन्‍सन्स बे' की ओर जा रहा है। हालांकि भारी बारिश की वजह से साइट पर पहुंचने में परेशानी आ रही है।  
Advertisement

सफर के दौरान गॉडविट के रास्‍ते में वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया समेत ओशिनिया द्वीप भी आए थे। पक्षी वहां रुक सकता था, लेकिन इसने सीधे तस्मानिया तक उड़ान भरी। ऐसा करके इसने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 4BBRW नाम के एक वयस्‍क गॉडविट ने बनाया था। साल 2021 में उस गॉडविट ने 13,050 किमी का सफर तय किया था। 

बर्डलाइफ तस्मानिया के एक एक्‍सपर्ट ‘एरिक वोहलर' ने कहा कि दिन और रात में लगातार उड़ने से इस पक्षी के शरीर का वजन आधा या उससे भी कम हो गया है। 234684 के लिए यह उड़ान खतरे से खाली नहीं थी, क्‍योंकि यह प्रजाति पानी पर उतरने में असमर्थ है। अगर कोई गॉडविट पानी पर उतरता है, तो वह मर जाता है। सफर के दौरान अगर यह गॉडविट थकने की वजह से पानी में गिर जाता या खराब मौसम उसे समुद्र में रोकता, तो उसकी जान नहीं बचती। 
Advertisement

बहरहाल, उड़ान पूरी करने के बाद अब पक्षी अपना वजन दोबारा हासिल कर लेगा। ऑस्ट्रेलिया के तटीय और मीठे पानी के वेटलैंड्स इन प्रवासी बर्ड्स के लिए आराम करने और भोजन के क्षेत्र हैं। सर्दियों के मौसम में यह यूरोप से लेकर अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया में अपने दिन बिताते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  4. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  7. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.