Black Hole : आकाशगंगा में मिला अबतक का सबसे बड़ा तारकीय ब्‍लैक होल, क्‍या होते हैं ये? जानें

Black Hole : तारकीय ब्‍लैक होल का निर्माण किसी तारे के गुरुत्‍वाकर्षण खोने की वजह से होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 12:09 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में सबसे बड़े स्‍टेलर ब्‍लैक होल को खोजा
  • इसका द्रव्‍यमान सूर्य से 33 गुना ज्‍यादा है
  • गैया मिशन द्वारा जुटाए गए डेटा को स्‍टडी करते हुए चला इसका पता

खोजे गए ब्‍लैक होल का नाम Gaia BH3 (गैया बीएच 3) है।

Photo Credit: ESO

खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा (Milky Way) में सबसे बड़े तारकीय ब्‍लैक होल (stellar black hole) को खोजा है। इसका द्रव्‍यमान सूर्य से 33 गुना ज्‍यादा है। तारकीय ब्‍लैक होल का निर्माण किसी तारे के गुरुत्‍वाकर्षण खोने की वजह से होता है। खोजे गए ब्‍लैक होल का नाम Gaia BH3 (गैया बीएच 3) है। इसकी खोज यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के गैया मिशन द्वारा जुटाए गए डेटा को स्‍टडी करने के दौरान हुई। पेरिस में नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (सीएनआरएस) के खगोलशास्त्री पास्क्वेले पैनुजो ने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया कि गैया मिशन का काम हमारी मिल्‍की-वे की मैपिंग करना है। 

BH3 नाम का ब्‍लैक होल पृथ्‍वी से 2 हजार प्रकाश वर्ष दूर एक्विला तारामंडल में है। खगोलविद ने बताया कि गैया मिशन में इस्‍तेमाल किया जा रहा टेलीस्‍कोप आकाश में तारों की सटीक लोकेशन बता सकता है। जो डेटा खगोलविदों को मिला, उसे स्‍टडी करने के दौरान ब्‍लैक होल का पता चला। यह हमारे सूर्य से लगभग 33 गुना बड़ा है।  

वैज्ञानिकों को पता चला कि जितने भी स्‍टेलर ब्‍लैक होल खोजे गए हैं, उनमें Gaia BH3 सबसे विशाल है। रिपोर्टों के अनुसार, पैनुजो ने कहा कि किसी को भी आकाशगंगा में छुपे इतने ज्‍यादा द्रव्‍यमान वाले ब्‍लैक होल के खोजे जाने की उम्‍मीद नहीं थी। पता नहीं यह अबतक सामने क्‍याें नहीं आया। उन्‍होंने कहा कि किसी भी रिसर्चर की लाइफ में ऐसी खोज एक बार होती है। 

स्‍टेलर ब्‍लैक होल का पता तब चला जब वैज्ञानिकों ने एक तारे को उसकी परिक्रमा करते हुए देखा। उसका मोशन डगमगा रहा था। वह तारा सूर्य से थोड़ा छोटा था, लेकिन एक अदृश्‍य तारे के चारों ओर घूम रहा था। तब वैज्ञानिकों को स्‍टेलर ब्‍लैक होल की खबर लगी। 
Advertisement

जैसाकि हमने बताया, तारकीय यानी स्‍टेलर ब्‍लैक होल्‍स का निर्माण किसी तारे के जीवन के आख‍िरी वक्‍त में होता है, जब उसका गुरुत्‍वाकर्षण खत्‍म हो जाता है और वह ढह जाता है। स्‍टेलर ब्‍लैक होल, सुपरमैसिव ब्‍लैक होल से छोटे होते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.