स्‍पेस में मैस्टबेट नहीं कर सकते अंतरिक्ष यात्री, Nasa के इंजीनियर ने बताई इसकी वजह

स्‍पेस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के आपस में सेक्‍स करने को लेकर ऑफ‍िशियली कोई डेटा या जानकारी मौजूद नहीं है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जुलाई 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • इंजीनियर ने कहा, स्‍पेस में मैस्‍टबेट करने व पोर्न देखने की मनाही
  • मैस्‍टबेट किया तो एकसाथ तीन महिला अंतरिक्ष यात्री हो सकती हैं प्रेगनेंट
  • एक अमेरिकी चैट में इंजीनियर ने यह खुलासा किया

इस तरह के शोध ‘डीप स्‍पेस मिशनों की सफलता और स्‍पेस में इंसानी बस्तियों के निर्माण के लिए जरूरी हैं।

अंतरिक्ष की दुनिया को अंतरिक्ष यात्रियों से बेहतर भला कौन समझ सकता है। जब भी किसी बड़े प्रोजेक्‍ट के लिए अंतरिक्ष यात्री उड़ान भरते हैं, तो एक उत्‍सुकता लोगों के मन में जागती है कि अंतरिक्ष यात्री स्‍पेस में कैसे रहते होंगे। क्‍या खाते-पीते होंगे। खाली वक्‍त में क्‍या करते होंगे। ऐसे कई और खयाल मन में आते हैं। आपको हैरानी होगी यह जानकर कि अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में मैस्टबेट (Masturbate) नहीं करने की चेतावनी दी जाती है। ऐसा करने से एक नहीं, तीन-तीन महिला अंतरिक्ष यात्री प्रेगनेंट हो सकती हैं। एक अमेरिकी चैट शो में यह खुलासा हुआ है। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस चैट को शो को कॉनन ओ'ब्रायन' ने होस्‍ट किया। रिकॉर्डिंग के दौरान, कॉनन ने नासा के एक इंजीनियर से पूछा कि क्या उन्‍होंने कभी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पोर्न भेजी है। इंजीनियर स्माइथ ने जवाब दिया- नहीं, कभी नहीं। होस्‍ट ने आगे पूछा, क्या पोर्न जीरो ग्रैविटी में काम करती है? होस्‍ट का इशारा किस तरफ था, आप समझ सकते हैं। 
Advertisement

स्माइथ ने जवाब देते हुए कहा कि इसमें एक पुरुष की वजह से एक सेशन में ही तीन महिला अंतरिक्ष यात्री प्रेगनेंट हो सकती हैं, क्‍योंकि वह अपना रास्‍ता ढूंढ लेता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि‍ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अपने आगामी मून और मार्स मिशन को देखते हूए यह देखने की तैयारी कर रही है कि अंतरिक्ष में सेक्स कैसे काम कर सकता है। कनाडा के मॉन्ट्रियल में कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी के शिक्षाविदों का कहना है कि इस तरह के शोध ‘डीप स्‍पेस मिशनों की सफलता और स्‍पेस में इंसानी बस्तियों के निर्माण के लिए जरूरी हैं।'
Advertisement

स्‍पेस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के आपस में सेक्‍स करने को लेकर ऑफ‍िशियली कोई डेटा या जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि कुछ दावों में कहा गया है कि स्‍पेस में सेक्‍स हुआ है। कहा जाता है कि नासा एक सीक्रेट मिशन भी चला रही है, जिसमें यह जांच की जाती है कि स्‍पेस में किस पोजिशन में सेक्‍स किया जा सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.