अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को इस तारामंडल में मिला सूरज से 2.5 गुना भारी तारा!

सबसे पहले 2017 में इसकी मौजूदगी का पता लगा था। यह 1.41 मिलीसेकेंड की रफ्तार से घूमता है, जो अभी तक बाकी सभी की रफ्तार से ज्यादा है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2022 19:07 IST
ख़ास बातें
  • PSR J0952-0607 तारा लिओ के दक्षिण में सेक्सटन तारामंडल में मौजूद है
  • यह धरती से 20 हजार प्रकाशवर्ष दूर है
  • अपने हर घुमाव में यह रेडियो वेव्ज़ छोड़ता है
हमारे सौरमंडल में सबसे बड़ा तारा सूर्य है जो सौरमंडल के बाकी ग्रहों से सैकडों गुना बड़ा है। लेकिन क्या हमारे किसी तारामंडल में कोई ऐसा भी तारा है जो सूर्य से भी बड़ा है? इसका जबाव है- हां। वैज्ञानिकों ने एक नए तारे के बारे में जानकारी दी है जो सूर्य से 2.5 गुना बड़ा है। यह तारा सिंह (Leo) के दक्षिण में स्थित है और सबसे तेज घूमने वाला न्यूट्रॉन तारा है। वैज्ञानिकों द्वारा देखा गया यह अब तक का सबसे बड़ा तारा है। 

PSR J0952-0607 नाम के इस न्यूट्रॉन तारे का वजन सूरज से 2.34 गुना ज्यादा बताया गया है। arXiv.org में वैज्ञानिकों ने इसके बारे में लिखा है कि यह अब तक पाया गया सबसे भारी न्यूट्रॉन स्टार है। स्टैंफोर्ड यूनिवर्सिटी में इस स्टडी के को-ऑथर रोजर रोमानी ने कहा कि इतिहास में देखा गया यह अब तक का सबसे भारी न्यूट्रॉन तारा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड PSR J0740+6620 के पास था जो सूरज के भार से 2.08 गुना ज्यादा है। 
Advertisement

PSR J0952-0607 तारा लिओ के दक्षिण में सेक्सटन तारामंडल में मौजूद है। यह धरती से 20 हजार प्रकाशवर्ष दूर है। अपने हर घुमाव में यह रेडियो वेव्ज़ छोड़ता है, इसलिए खगोल वैज्ञानिक इसे पल्सर के रूप में वर्गीकृत करते हैं। सबसे पहले 2017 में इसकी मौजूदगी का पता लगा था। यह 1.41 मिलीसेकेंड की रफ्तार से घूमता है, जो अभी तक बाकी सभी की रफ्तार से ज्यादा है। 

ब्रह्मांड अनंत है और इसकी सीमा को पता लगा पाना लगभग असंभव है। अंतरिक्ष में हो रही खगोल घटनाएं हम एक सीमा तक ही देख पाते हैं, जो हमारी पहुंच के क्षेत्र में हैं। फिर भी, सैकडों सालों की रिसर्च से वैज्ञानिक काफी हद तक ग्रहों के बारे में जानकारी जुटाने में कामयाब हो पाए हैं। तारों के भार के बारे में अंतरिज्ञ वैज्ञानिक कहते हैं कि कोई तार अगर बहुत ज्यादा भारी हो जाता है तो वह अपने ही भार के कारण नष्ट हो जाता है और एक ब्लैक होल बन जाता है। 
Advertisement

इन न्यूट्रॉन तारों के भार आदि के बारे में वैज्ञानिक इसलिए रुचि रखते हैं क्योंकि किसी को नहीं पता है कि एक न्यूट्रॉन स्टार और ब्लैक होल के भार की सीमा रेखा क्या है। इसलिए वैज्ञानिक पता लगाना चाह रहे हैं कि आखिर कोई तारा कितना भारी हो सकता है। इस बारे में रोमानी कहते हैं कि यह ब्रह्मांड में देखी जा सकने वाली चीजों और ब्लैक होल में हमारी नजर से हमेशा के लिए छुपी चीजों के बीच में एक सीमा रेखा बनाने का काम करता है। रोमानी कहते हैं कि एक न्यूट्रॉन स्टार जब ब्लैक होल बनने की कगार पर पहुंच चुका होता है, कि यह किसी भी नष्ट हो सकता है, उस वक्त इसके केंद्र में ब्रह्मांड का सबसे अधिक घनत्व वाला मैटिरियल मौजूद होता है जो कि इस पूरे ब्रह्मांड में उससे ज्यादा घनत्व वाला पदार्थ मौजूद नहीं हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.