Asteroids दे रहे चकमा! इस साल 3 चट्टानी आफतों ने पृथ्‍वी के ऊपर ‘फटकर’ बढ़ाया खौफ

साल 2024 में तीन ऐसे वाकये हुए हैं, जब एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गए और वैज्ञानिकों को कानों-कान खबर नहीं हुई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 12:41 IST
ख़ास बातें
  • एस्‍टरॉयड बढ़ा रहे पृथ्‍वी की चुनौती
  • इस साल 3 एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के वायुमंडल में पहुंचे
  • वैज्ञानिकों को इनके बारे में देर से चला पता

2024 UQ नामक एस्‍टरॉयड को 22 अक्टूबर को खोजा गया था।

Asteroids : एस्‍टरॉयड्स का हमारी पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। ज्‍यादातर मामलों में ये चट्टानी आफतें पृथ्‍वी से दूर ही रहती हैं और फ‍िर चली जाती हैं, लेकिन साल 2024 में तीन ऐसे वाकये हुए हैं, जब एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गए और वैज्ञानिकों को कानों-कान खबर नहीं हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने एक एस्‍टरॉयड ने पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री की। वैज्ञानिकों को उसकी खबर कुछ घंटे पहले ही लगी थी। अंतरिक्ष और धरती पर मौजूद इंस्‍ट्रूमेंट्स उसे बहुत देर में ट्रैक कर पाए। राहत की बात यह रही कि वह ऑब्‍जेक्‍ट सिर्फ 3 फीट का था, जिससे पृथ्‍वी को ज्‍यादा खतरा नहीं था। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 UQ नामक एस्‍टरॉयड को 22 अक्टूबर को हवाई में एस्‍टरॉयड टेरिस्ट्रियल-इम्‍पैक्‍ट लास्‍ट अलर्ट सिस्‍टम (ATLAS) सर्वे ने खोजा था। यह चार टेलिस्‍कोपों का एक नेटवर्क है। हालांकि खोजे जाने के सिर्फ 2 घंटे बाद एस्‍टरॉयड कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर के ऊपर जल गया। 

एस्‍टरॉयड के बारे में पता लगने और उसके पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करने में सिर्फ 2 घंटे का फर्क चिंता बढ़ाने वाला है। अगर यह कोई बड़ा एस्‍टरॉयड होता, तो जान-माल का नुकसान हो सकता था। इतने कम वक्‍त में लोगों को अलर्ट करना और राहत-बचाव की तैयारियां भी मुश्किल होती हैं। 

यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) का कहना है कि यह इस साल खोजा गया तीसरा ऐसा एस्‍टरॉयड था, जिसका पता कुछ देर पहले ही चला था। इससे पहले सितंबर में 2024 RW1 नाम का एस्‍टरॉयड फ‍िलीपींस के ऊपर फट गया था। और जनवरी में 2024 BX1 नाम का एस्‍टरॉयड जर्मनी के आसमान में विस्‍फोट कर गया था। 
Advertisement
 

What is Asteroids  

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.