Asteroid Bennu Sample: NASA का OSIRIS-REx स्पेस क्राफ्ट 7 साल में लाया एस्टरॉयड Bennu से 250 ग्राम का टुकड़ा!

OSIRIS-REx स्पेस क्राफ्ट ने सैम्पल को Bennu नामक एस्टरॉयड से उठाया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2023 21:08 IST
ख़ास बातें
  • यह स्पेसक्राफ्ट 7 साल की यात्रा करके लौटा है
  • OSIRIS-REx नासा और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना का साझा मिशन है
  • यह दुनिया का तीसरा एस्टरॉयड सैम्पल लेकर आया है

OSIRIS-REx स्पेस क्राफ्ट ने सैम्पल को Bennu नामक एस्टरॉयड से उठाया है।

Photo Credit: NASA

एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक बताए गए हैं। नासा इनकी स्टडी कर रही है क्योंकि ये ग्रहों के बनने की प्रक्रिया का राज खोल सकते हैं। नासा कहती है कि इनकी संरचना ग्रहों जैसी ही है इसलिए इनकी स्टडी करना काफी महत्वपूर्ण है। अब इसी कड़ी में नासा का एक स्पेस कैप्सूल एस्टरॉयड का सैम्पल लेकर आ रहा है। यह सैम्पल तीन साल पहले एक एस्टरॉयड की सतह से लिया गया था। ऊटाह के मरुस्थल में इस स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग होनी है। आइए जानते हैं इसके बारे में अहम बातें। 

NASA एस्टरॉयड के बारे में लगातार जानकारी जुटाने में लगी है। अब नासा के स्पेसक्राफ्ट OSIRIS-REx ने अंतरिक्ष से एक स्पेस कैप्सूल रिलीज किया है जो कि एस्टरॉयड Bennu का सैम्पल लेकर आ रहा है। इसकी लैंडिंग आज, यानी रविवार के लिए निर्धारित बताई गई थी। यह पैराशूट के माध्यम से लैंड होगा। नासा ने कहा कि कैप्सूल धरती के वायुमंडल की परत से टकराएगा जो कि साउंड की स्पीड से भी 35 गुना ज्यादा तेज स्पीड से आ रहा है। यह वायुमंडलीय परत से टकराने के बाद 13 मिनट के भीतर धरती की सतह तक पहुंचेगा। 

Advertisement
नासा ने कहा है कि यह स्पेसक्राफ्ट 7 साल की यात्रा करके लौटा है। OSIRIS-REx नासा और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना का साझा मिशन है जो कि दुनिया का तीसरा एस्टरॉयड सैम्पल लेकर आया है। कहा गया है कि यह एस्टरॉयड का अब तक सबसे बड़ा सैम्पल होगा जिसकी स्टडी की जाएगी। इससे पहले जापान की स्पेस एजेंसी एस्टरॉयड के लिए 2 ऐसे ही मिशन पिछले 13 सालों में पूरे कर चुकी है। 

OSIRIS-REx स्पेस क्राफ्ट ने सैम्पल को Bennu नामक एस्टरॉयड से उठाया है। यह एस्टरॉयड 1999 में खोजा गया था। यह एस्टरॉयड हर 6 साल में धरती के करीब से गुजरता है। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में कहा है कि 22वीं सदी में इसके धरती से टकराने की संभावना 2700 में से 1 बार है। जो कि काफी कम है। यह 1600 फीट का एस्टरॉयड है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह धरती और अन्य ग्रहों के बनने की प्रक्रिया का राज खोल सकता है। 
Advertisement

OSIRIS-REx मिशन को 2016 में लॉन्च किया गया था। यह 2018 में एस्टरॉयड Bennu के पास पहुंच गया था। दो साल तक यह एस्टरॉयड के चक्कर लगाता रहा। उसके बाद 20 अक्टूबर 2020 को इसने एस्टरॉयड का सैम्पल लिया। सैम्पल का वजन 250 ग्राम बताया जा रहा है। यह इससे पहले आए दोनों सैम्पलों से ज्यादा है। 2010 में एस्टरॉयड Itokawa से सैम्पल लाया गया था। उसके बाद 2020 में एस्टरॉयड Ryugu से सैम्पल लाया गया था। लेटेस्ट सैम्पल उन दोनों से भारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid Bennu, Asteroid Bennu sample

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.