92 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास!

एस्टरॉयड और उल्का पिंड, दोनों का ही धरती पर गिरना नुकसानदेह हो सकता है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 08:43 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने आज एक हवाई जहाज जितने बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।
  • ग्रह के आकार से तुलना की जाए तो एस्टरॉयड काफी छोटे होते हैं।
  • ऐसे में पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण आसानी से इन्हें अपनी ओर खींच सकता है।

एस्टरॉयड और उल्का पिंड, दोनों का ही धरती पर गिरना नुकसानदेह हो सकता है। 

अंतरिक्ष की अनंत दुनिया में अनगिनत एस्टरॉयड मौजूद हो सकते हैं। जिनमें से धरती के करीब लगभग 16 हजार एस्टरॉयड बताए जाते हैं। एस्टरॉयड के बारे में अभी तक ये पता नहीं लगाया जा सका है कि आखिर ये कैसे बने। वैज्ञानिक इन्हें ग्रहों के ही बिखरे टुकड़े मानते हैं। ये लगातार सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर घूम रहे हैं। साथ ही इनकी बनावट भी ग्रहों से मिलती जुलती है। इसलिए माना जाता है कि एस्टरॉयड ग्रहों के साथ ही बने थे। लेकिन एस्टरॉयड धरती के करीब आने पर खतरनाक हो जाते हैं। इनके टकराने की संभावना बन जाती है। इसलिए नासा इनको ट्रैक करती है। 

नासा ने आज एक हवाई जहाज जितने बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। यह चट्टान कुछ ही घंटों में धरती के करीब आने वाली है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 YD है जो कि 92 फीट चौड़ा है। नासा ने इसके आकार की तुलना एक एरोप्लेन से की है। एस्टरॉयड को 2023 में ही खोजा गया है। यह 28 दिसंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। जब यह धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो धरती और एस्टरॉयड के बीच की दूरी सिर्फ 6 लाख किलोमीटर होगी। नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला एस्टरॉयड खतरनाक साबित हो सकता है। इस हिसाब से यह एस्टरॉयड तो बेहद नजदीक आने वाला है। 
Advertisement

एस्टरॉयड को लेकर नासा का अलर्ट लगभग आए दिन आ रहा है जो बता रहा है कि ये लगातार पृथ्वी को निशाना बना रहे हैं। बीते दिन भी एक बड़ा एस्टरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरा है। यह एस्टरॉयड 72 फीट का था। इसका नाम 2023 X01 बताया गया है। यह 24.1 लाख किलोमीटर तक पृथ्वी के करीब से होकर गुजरा है। 

धरती से एस्टरॉयड की टक्कर बहुत ही दुर्लभ घटना मानी जाती है। लेकिन संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि ग्रह के आकार से तुलना की जाए तो एस्टरॉयड काफी छोटे होते हैं। ऐसे में पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण आसानी से इन्हें अपनी ओर खींच सकता है। नेशनल साइंस फाउंडेशन के मुताबिक, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली है कि यह 9.8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से किसी वस्तु को अपनी ओर खींच सकता है। ऐसे में कई बार उल्का पिंड भी धरती की ओर खिंचे चले आते हैं। एस्टरॉयड और उल्का पिंड, दोनों का ही धरती पर गिरना नुकसानदेह हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , asteroid 2023 yd, asteroid news today

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.