450 किलो का उल्‍कापिंड अमेरिका के टेक्‍सास में गिरा, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना, देखें वीडियो

एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि टेक्‍सास के एक घर के डोरबेल कैमरे ने उल्‍कापिंड की घटना को कैद कर लिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 फरवरी 2023 18:10 IST
ख़ास बातें
  • 15 फरवरी को कई लोगों ने किया था उल्‍कापिंड देखने का दावा
  • इससे जुड़ा व‍ीडियो भी शेयर हुआ सोशल मीडिया में
  • नासा को भी मिले उल्‍कापिंड के गिरने के सबूत

घटना सटीक रूप से तो कैप्‍चर नहीं हुई, लेकिन उल्‍कापिंड के गिरने के बाद आई तेज आवाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Photo Credit: Video Grab

अंतरिक्ष से होता हुआ एक उल्‍कापिंड (meteorite) 15 फरवरी को पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया था। ऐसा होने के फौरन बाद वह उल्‍कापिंड एक आग के गोले में बदल गया। अमेरिका के टेक्‍सास में कई लोगों ने उस उल्‍कापिंड को देखने का दावा किया। अब एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि टेक्‍सास के एक घर के डोरबेल कैमरे ने उल्‍कापिंड की घटना को कैद कर लिया। घटना सटीक रूप से तो कैप्‍चर नहीं हुई, लेकिन उल्‍कापिंड के गिरने के बाद आई तेज आवाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने भी इस बात की जानकारी दी है। बताया है कि एक उल्कापिंड पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही आग के गोले में बदल गया। 15 फरवरी की शाम 6:00 बजे के आसपास उल्‍कापिंड टेक्सास के पास मैकएलेन (McAllen) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
 

डेटा स्‍टडी से नासा को पता चला है कि उल्‍कापिंड के कुछ टुकड़े पृथ्‍वी की सतह पर गिरे। रिपोर्टों के अनुसार, जिस दिन यह घटना हुई, मैकएलेन की पुलिस और अन्‍य एजेंसियों को कई कॉल्‍स मिली थीं। लोगों ने तेज विस्‍फोट सुने जाने की बात पुलिस को बताई थी। लोकल मीडिया ने भी मामले को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दो हवाई अड्डों में भी उल्‍कापिंड को गुजरते हुए देखा गया था। अमेरिकी उल्‍का सोसायटी ने घटना से जुड़े सबूत बरामद किए हैं। 
Advertisement



नासा ने बताया है कि वह कोई छोटी-मोटी चट्टान नहीं था। उल्‍कापिंड का वजन करीब 453 किलो था। पृथ्वी की सतह से लगभग 33 किलोमीटर ऊपर वह उल्‍कापिंड कई टुकड़ों में टूट गया। नासा के अनुसार, उल्का की स्‍पीड लगभग 43000 किलोमीटर प्रति घंटा थी और उसमें लगभग 8 टन TNT (Trinitrotoluene) की ऊर्जा थी।
Advertisement

इस पूरे मामले पर नासा ने कहा है कि मैकएलेन के आसमान में देखा गया उल्का अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी और बाकी संगठनों को याद दिलाता है कि पृथ्‍वी की सुरक्षा के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया में भी हुई। अमेरिकी लोगों के बीच डोरबेल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो भी तेजी से शेयर किया गया। कई लोगों को तो घटना पर विश्‍वास ही नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, ज्‍यादातर लोग घटना से चिंता में नहीं दिखे। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meteorite, Texas, America, Meteorite crashed video, Nasa, Science News
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.