• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • इंग्‍लैंड की दीवारों पर लग रहा एंटी पी पेंट, जिसने भी यूरीन किया वह खुद हो जाएगा गंदा, जानें कैसे करता है काम

इंग्‍लैंड की दीवारों पर लग रहा एंटी-पी पेंट, जिसने भी यूरीन किया वह खुद हो जाएगा गंदा, जानें कैसे करता है काम

यह अपने ऊपर आने वाले लिक्विड को छीटों के रूप में वापस फेंकता है।

इंग्‍लैंड की दीवारों पर लग रहा एंटी-पी पेंट, जिसने भी यूरीन किया वह खुद हो जाएगा गंदा, जानें कैसे करता है काम

एंटी-पी पेंट एक ट्रांसपैरंट वॉटर-रिपेलंट लेयर बना देता है। इसके बाद अगर कोई इस पर यूरिनेट करता है, तो उस पर वापस छींटे पड़ते हैं।

ख़ास बातें
  • इंग्‍लैंड के सोहो की दीवारों पर लगाया जा रहा है पेंट
  • वहां 10 हॉटस्‍पॉट का चयन किया गया है
  • एंटी पी पेंट का इस्‍तेमाल सबसे पहले जर्मनी में किया गया था
विज्ञापन
पब्लिक प्‍लेस में पेशाब करना (Urination) लगता है सारी दुनिया की समस्‍या है। भारत में तो लोग एक कदम आगे नजर आते हैं, क्‍योंकि यहां पब्लिक टॉइलट से ज्‍यादा ‘गंदगी' उसके बाहर होती है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ऐसे लोगों को ‘रोकने' पर काम चल रहा है, जो ना सिर्फ शहर को ‘गंदा' करते हैं, बल्कि उसकी खूबसूरती पर भी ‘दाग' लगाते हैं। यहां का सोहो (Soho) इलाका, जो अपने बार, रेस्‍टोरेंट, टूरिस्‍ट प्‍लेस और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है, वहां एक अनोखा काम हो रहा है। दीवारों पर एक खास तरह के पेंट की कोटिंग लगाई जा रही है। दावा कि यह उन लोगों को ‘रोकेगी', जो यूरिनेशन कर शहर गंदा करते हैं।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोहो में दीवारों पर एंटी-पी पेंट लगाया जा रहा है। यह अपने ऊपर आने वाले लिक्विड को छीटों के रूप में वापस फेंकता है। जानकारी के अनुसार, एंटी-पी पेंट एक ट्रांसपैरंट वॉटर-रिपेलंट लेयर बना देता है। इसके बाद अगर कोई इस पर यूरिनेट करता है, तो उस पर वापस छींटे पड़ते हैं।  

आखिर एंटी-पी पेंट के पीछे कौन सा साइंस छुपा है? जानकारी के अनुसार, एंटी-पी पेंट ज्‍यादातर एसीटोन और सिलिका से बना होता है। रेत इसका प्रमुख भाग होती है। इसमें मौजूद सुपरहाइड्रोफोबिक कोटिंग चीजों को सूखा रखती है और पेंट पर पड़ने वाले हर लिक्विड को हटा सकती है। 

इस एंटी-पी पेंट को बनाने वाली कंपनी है अल्ट्रा-एवर ड्राई (Ultra-Ever Dry)। कंपनी का दावा है कि उसका पेंट ना सिर्फ पानी, बल्कि कुछ ऑयल, गीला कंक्रीट और बाकी लिक्विड पदार्थों को अपने ऊपर टिकने नहीं देता। जानकारी के अनुसार, एंटी-पी कोटिंग को दो चरणों में लगाया जाएगा। पहले चरण में प्राइमर लगाया जाना है, जो बेस को चिकना करेगा। इसके बाद सेकंड कोट लगाया जाएगा। 

सोहो इलाके में ‘गंदगी' की काफी शिकायतें स्‍थानीय प्रशासन को मिल रही थीं। बताया जाता है कि 3,000 निवासियों, दुकानदारों से मिली शिकायतों के बाद वेस्टमिंस्टर सिटी काउंसिल ने इस पर काम शुरू किया। काउंसिल को पता चला कि जर्मनी में भी इस पेंट को इस्‍तेमाल किया गया है। अब सोहो में 10 हॉटस्‍पॉट पर यह पेंट लगाया जाना है। बताया जाता है कि जर्मनी के कोलोन में इस पेंट को सबसे पहले साल 2015 में इस्‍तेमाल किया गया था।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  4. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  5. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  6. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  9. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  10. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »