गजब हो गया! हमारी पृथ्‍वी से ज्‍यादा पानी ब्रह्मांड में लगा रहा ब्‍लैक होल का चक्‍कर, जानें

खगोलविदों ने हमारी यूनिवर्स के एक कोने में पानी के विशाल भंडार का पता लगाया है। यह 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर है और एक क्वासर (quasar) व उसके ब्‍लैक होल के चारों ओर घूम रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में की पानी की खोज
  • 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर लगाया पता
  • यह पृथ्‍वी पर मौजूद सभी महासागरों से भी ज्‍यादा पानी

पृथ्‍वी पर जितने भी महासागर हैं, उनसे 140 ट्रिलियन गुना ज्‍यादा पानी यह है।

Photo Credit: Unsplash

कई स्‍टडीज में यह निष्‍कर्ष निकाला गया है कि पृथ्‍वी पर पानी ब्रह्मांड से आया। अब खगोलविदों ने हमारी यूनिवर्स  के एक कोने में पानी के विशाल भंडार का पता लगाया है। यह 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर है और एक क्वासर (quasar) व उसके ब्‍लैक होल के चारों ओर घूम रहा है। यह पानी हमसे इतना दूर है कि शायद ही उस तक पहुंचा जा सके। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पानी की मात्रा बहुत अधिक है। अनुमान है कि पृथ्‍वी पर जितने भी महासागर हैं, उनसे 140 ट्रिलियन गुना ज्‍यादा पानी यह है और एक विशाल ब्लैक होल (Black hole) का चक्‍कर लगा रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पानी जिस ब्‍लैक होल के करीब है, उसी के पास एक क्वासर है। क्‍वासर का नाम 
Advertisement
APM 08279+5255 है। यह क्‍वासर एक हजार ट्रिलियन सूर्यों के बराबर एनर्जी निकालता है। पानी के भंडार का पता नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के साइंटिस्‍ट मैट ब्रैडफोर्ड की टीम ने लगाया है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि क्‍वासर का आसपास का वातावरण यूनीक है, क्‍योंकि यह बहुत अधिक मात्रा में पानी पैदा कर रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि पानी हमारी पूरे यूनिवर्स में मौजूद है। ब्रैडफोर्ड और उनकी टीम कुछ समय से APM 08279+5255 और ब्‍लैक होल की जांच कर रहे थे।  
Advertisement

क्‍वासरों की खोज 50 साल पहले शुरू हुई थी, जब एडवांस होते टेलिस्‍कोपों के सामने तेज ब्राइटनैस वाले रहस्‍यमयी सोर्स उभरने लगे। क्‍वासर आम तारों जैसे नहीं होते। वो हमसे बहुत दूर मौजूद आकाशगंगाओं के केंद्रों से चमकते हैं और अपनी रोशनी से तारों को भी पीछे छोड़ देते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, क्‍वासरों के कोर में विशालकाय ब्‍लैक होल्‍स छुपे होते हैं। ये ब्‍लैक होल्‍स आकार में हमारे सूर्य से भी अरबों गुना बड़े होते हैं। इस स्‍टडी में वैज्ञानिकों ने सीधे तौर पर पानी नहीं खोजा। उन्‍होंने इस क्वासर के आस-पास के वातावरण में जल वाष्प की खोज की है। यह वाष्प सैकड़ों प्रकाश वर्ष के क्षेत्र में फैली हुई है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.