तो एलियंस ऐसे जाते हैं एक गैलेक्सी से दूसरी में! नई स्टडी में दावा

थ्योरी के अनुसार हो सकता है कि एलियंस तारों को व्हीकल बनाकर इस्तेमाल कर रहे हों।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2024 10:05 IST
ख़ास बातें
  • एलियंस तारों को ही व्हीकल के रूप में इस्तेमाल करते होंगे- स्टडी
  • इस काम में न्यूट्रॉन स्टार या फिर उससे छोटे साथी स्टार मदद करते होंगे।
  • न्यूट्रॉन स्टार में अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण होता है।

कयास लगाए जाते हैं कि दूसरे ग्रह के प्राणी अपने खास स्पेसशिप के द्वारा यात्रा करते होंगे।

एलियंस के बारे में कई कयास लगाए जाते हैं कि दूसरे ग्रह के प्राणी अपने खास स्पेसशिप के द्वारा एक सौरमंडल से दूसरे में यात्रा करते होंगे। लेकिन एक नई थ्योरी इससे कहीं आगे की सोच रखती है। थ्योरी कहती है कि एलियंस, या ब्रह्मांड में बसी अन्य सभ्यताएं एक गैलेक्सी से दूसरी गैलेक्सी तक जाने के लिए अपने तारे को ही इस्तेमाल करती होंगी। यानी कि वे तारे को ही वाहन के रूप में इस्तेमाल करती हैं जिससे कि एक आकाशगंगा से दूसरी में जाने के लिए बहुत कम समय लगता होगा। क्योंकि किसी दूसरी आकाशगंगा में जाना लाखों-करोड़ों प्रकाशवर्ष का समय ले सकता है। 

बेल्जियम की Vrije Universiteit Brussel के दर्शनशास्त्री क्लेमेंट विडाल ने इस थ्योरी को सामने रखा है। उनकी शोध के अनुसार, एलियन सभ्यताएं अपने स्टार सिस्टम को ही ब्रह्मांडीय दूरी को तय करने में इस्तेमाल करती होंगी। हालांकि विडाल की इस तरह की थ्योरी पूरी तरह से काल्पनिक और अप्रमाणित कही जाएगी। लेकिन विडाल की यह थ्योरी इस बात की संभावना जरूर बढ़ाती है कि हो सकता है ब्रह्मांड में कोई सभ्यता एडवांस्ड इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करती आ रही हो जिसके बारे में सोच पाना इंसानों की सोच से भी परे हो!
Advertisement

Journal of the British Interplanetary Society में इस स्टडी को पब्लिश किया गया है। LiveScience की रिपोर्ट के अनुसार, यह थ्योरी एक विचार पर टिकी है। वो यह कि एलियन सभ्यताएं एक तारामंडल से दूसरे तारामंडल में जाने के लिए स्पेसक्राफ्ट बनाने की बजाए पूरे स्टार सिस्टम को ही कंट्रोल करती होंगी। इनके इस काम में न्यूट्रॉन स्टार या फिर उससे छोटे साथी स्टार मदद करते होंगे। न्यूट्रॉन स्टार में अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण होता है। ये किसी स्टार सिस्टम को आगे धकेलने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 

विडाल ने अपनी थ्योरी के बारे में समझाते हुए लिखा है कि किसी तारे की सतह को विषम रूप से उष्मा देना या उसके चुंबकीय क्षेत्र के साथ छेड़छाड़ करने से वह एक ही दिशा में मेटिरियल फेंकना शुरू कर सकता है। इससे एक बल पैदा होता है जिससे बाइनरी सिस्टम विपरीत दिशा में धकेलना शुरू हो जाता है। 
Advertisement

खगोल शास्त्री हाइपर वैलोसिटी वाले तारों की पहचान भी कर चुके हैं। इनमें पल्सर तारे जैसे PSR J0610-2100 और PSR J2043+1711 भी शामिल हैं। ये तारे बहुत अधिक स्पीड से चलते हैं। हालांकि इनकी यह गति इनका प्राकृतिक गुण मानी जाती है, लेकिन विडाल की थ्योरी कहती है कि इसके बारे में आगे शोध करने की जरूरत है। हो सकता है कि एलियन सभ्यता ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हो जिससे कि तारों को व्हीकल बनाकर इस्तेमाल किया जा सके। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.