Google Earth पर दिखा एलियंस का दरवाजा! आखिर क्‍या है इस तस्‍वीर का सच?

Aliens : कन्स्पिरसी सिद्धांतकार वेन वेल्स ने इन ऑब्‍जेक्‍ट्स को अद्भुत खोज बताया है। उन्‍होंने कहा कि इन प्राचीन खंडहरों की जांच के लिए ड्रोन भेजना सही रहेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 20:08 IST
ख़ास बातें
  • ग्रैंड कैन्यन घाटी में नजर आए ऑब्‍जेक्‍ट्स
  • लोग इन्‍हें एलियंस से जोड़ रहे हैं
  • एलियंस से जुड़ी टनल या रास्‍ता बताया जा रहा है

Aliens : वेन और अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई इजिप्टियन प्‍लेस है, जबकि कई लोग इस जगह को मंगल ग्रह से जोड़ रहे हैं।

अमेरिका के एरिजोना राज्य से होकर बहने वाली कोलोरेडो नदी की धारा से बनी ग्रैंड कैन्यन घाटी (Grand Canyon) जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्‍यों से भी घिरी है। भू-विशेषज्ञों का मानना है कि यह घाटी करीब 60 लाख साल पहले वजूद में आई।  446 किलोमीटर लंबी और 6 हजार फीट गहरी इस घाटी में दिखे ऑब्‍जेक्‍ट्स विशेषज्ञों को रोमांचित कर रहे हैं। इसने उन लोगों को बहस का मौका दिया है, जो मानते हैं कि हमारी दुनिया में एलियंस भी रहते हैं। कई सिद्धांतकार यह कह रहे हैं कि Google Earth में दिखाई दे रहा ऑब्‍जेक्‍ट रहस्‍यमयी प्राचीन द्वारमार्ग (Doorway) है, जिसका संबंध एलियंस से हो सकता है।  

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, कन्स्पिरसी सिद्धांतकार (Conspiracy theorists) वेन वेल्स ने इन ऑब्‍जेक्‍ट्स को अद्भुत खोज बताया है। उन्‍होंने लिखा कि ये प्राचीन खंडहर मुझे एरिजोना में ग्रैंड कैन्यन में मिले। उन्‍होंने कहा कि इन प्राचीन खंडहरों की जांच के लिए ड्रोन भेजना सही रहेगा। उनके मुताबिक यह टनल जैसा कुछ है। वेन और अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई इजिप्टियन प्‍लेस है, जबकि कई लोग इस जगह को मंगल ग्रह से जोड़ रहे हैं। 

बेस्‍ट सेलर लेखक ब्रैड ऑलसेन ने भी इस बारे में अपनी राय दी है। उन्‍होंने कहा कि इसे देखकर तो मेरे होश उड़ गए। ये ऑब्‍जेक्‍ट्स एक रहस्यमयी विमान दुर्घटना के मलबे को Google मैप्‍स पर देखे जाने के दौरान मिले। विमान की एक तस्वीर रेडिट पेज r/GoogleMaps पर पोस्ट की गई थी। कैप्शन में लिखा था, "डेथ वैली के पास यह चीज मिली जो दुर्घटनाग्रस्त विमान की तरह दिखती है, किसी को पता है कि क्या यह दुर्घटनाग्रस्त विमान है?

इस सवाल पर कई Reddit यूजर्स ने जवाब दिया। कई ने तो विमान के सटीक मॉडल की भी पहचान कर ली। दावा किया कि वह FJ-2 फ्यूरी है, जो एक फाइटर जेट था। विमान साल 1962 में रिटायर हो गया था। रेडिट पर यूजर्स ने लिखा कि ऐसे विमानों का इस्‍तेमाल किसी प्रैक्टिस के लिए किया जा सकता है। हालांकि किसी के पास इस बात का लॉजिक नहीं था कि विमान वहां पहुंचा कैसे। एक शख्‍स का कहना था एलियंस की वजह से। बहरहाल, तमाम सिद्धांतकार अब उन ऑब्‍जेक्‍ट्स पर बहस कर रहे हैं, जो विमान की तलाश के बाद मिले हैं। हालांकि ये एलियंस का प्रवेशमार्ग हो सकते हैं, ऐसे दावे सच्‍चाई से काफी दूर नजर आते हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.