23 करोड़ साल से मिट्टी में दफन था कंकाल! खुदाई में निकला अफ्रीका का सबसे पुराना डायनासोर

ये अफ्रीका के सबसे पुराने पहचाने गए डायनासोर हैं। इनकी उम्र दुनिया में कहीं भी पाए जाने वाले सबसे पुराने डायनासोर के बराबर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 18:10 IST
ख़ास बातें
  • इस खोज में एक ग्रैजुएट स्‍टूडेंट की अहम भूमिका रही
  • इस रिसर्च की फाइंडिंग्‍स जर्नल नेचर में पब्लिश हुई हैं
  • कंकाल में डायनासोर के हाथ और खोपड़ी के कुछ हिस्से गायब हैं

सबसे पुराने ज्ञात डायनासोर लगभग 230 मिलियन (23 करोड़) साल पहले मौजूद थे।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

हाल में खबर आई थी कि एक घर में कंस्‍ट्रक्‍शन का काम कर रहे शख्‍स को कंकाल दिखाई दिया था। वहां खुदाई की गई तो यूरोप के सबसे बड़े डायनासोर का जीवाश्‍म बरामद हुआ। अब जीवाश्म विज्ञानियों की एक टीम ने नया कंकाल खोजा है। यह अफ्रीका में अबतक पाया गया सबसे पुराना डायनासोर का कंकाल है। अनुमान है कि एमबिरेसॉरस राठी (Mbiresaurus raathi) एक लंबी गर्दन वाला डायनासोर था। इसकी लंबाई लगभग 6 फीट और वजन 10 से 30 किलो था। इस खोज में वर्जीनिया टेक के एक ग्रैजुएट स्‍टूडेंट की अहम भूमिका रही है। पहले 2017 और फ‍िर 2019 में हुई खुदाई के बाद इसका पता चला। 

रिपोर्टों के अनुसार, जीवाश्म की खोज करने वाले क्रिस्टोफर ग्रिफिन ने प्रेस को दिए अपने बयान में कहा है कि एमबीरेसॉरस राठी की खोज सबसे पुराने डायनासोर के जीवाश्म रिकॉर्ड में एक महत्वपूर्ण भौगोलिक अंतर को भरती है। ये अफ्रीका के सबसे पुराने पहचाने गए डायनासोर हैं। इनकी उम्र दुनिया में कहीं भी पाए जाने वाले सबसे पुराने डायनासोर के बराबर है। सबसे पुराने ज्ञात डायनासोर लगभग 230 मिलियन (23 करोड़) साल पहले मौजूद थे। ये काफी दुर्लभ हैं। इनके जीवाश्‍म दुनिया भर में सिर्फ कुछ जगहों उत्तरी अर्जेंटीना, दक्षिणी ब्राजील और भारत से बरामद किए गए हैं। 
Advertisement

इस रिसर्च की फाइंडिंग्‍स जर्नल नेचर में पब्लिश हुई हैं। पाए गए कंकाल में डायनासोर के हाथ और खोपड़ी के कुछ हिस्से गायब हैं। इस रिसर्च में कई इंटरनेशनल टीमें भी शामिल थीं। फाइंडिंग्‍स से पता चलता है कि एमबिरेसॉरस दो पैरों पर खड़ा होता था और उसका सिर पैरों की तुलना में छोटा था। इसके दांत छोटे और त्रिभुजाकार थे। दांत नुकीले थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शाकाहारी या सर्वाहारी रहा होगा। 

क्रिस्टोफर ग्रिफिन ने कहा कि हमने कभी भी इस तरह के पूर्ण और अच्छे से संरक्षित डायनासोर कंकाल को खोजने की उम्मीद नहीं की थी। जब मुझे एमबिरेसॉरस की जांघ की हड्डी मिली, तो मैंने इसे एक डायनासोर के रूप में पहचाना। मुझे पता था कि यह अफ्रीका में पाए जाने वाले सबसे पुराने डायनासोर में से है। बहरहाल यह खोज काफी महत्‍वपूर्ण है। इससे वैज्ञानिकों को डायनासोर के प्रवास के बारे में समझने में मदद मिलेगी। यह भी अंदाजा लगाया जा सकेगा कि आखिर अफ्रीका से डायनासोर कैसे खत्‍म हो गए। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.