ब्रह्मांड में होगा बड़ा विस्फोट! धरती तक दिखेगी चमक, 80 साल बाद होने जा रही घटना

यह घटना सन् 1946 के बाद अब होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2025 14:15 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार, 27 मार्च को विस्फोट होने की संभावना है।
  • टी कोरोना बोरियालिस एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है।
  • यह रात के आकाश में 48वें सबसे चमकीले तारे, नॉर्थ स्टार के बराबर चमकेगा।

T Coronae Borealis एक ऐसा छोटा तारा है जिसमें जल्द ही विस्फोट होने की बात वैज्ञानिक कह रहे हैं।

ब्रह्मांड में जल्द ही इतना बड़ा विस्फोट होने वाला है जिसकी चमक धरती तक भी दिखाई देगी। जी हां! धरती से लोग अगले हफ्ते ब्रह्मांड में होने वाले एक बड़े विस्फोट के नजारे को देख सकते हैं और इस अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी बन सकते हैं। दरअसल वैज्ञानिकों का कहना है कि टी कोरोने बोरियालिस (T Coronae Borealis) नामक एक छोटे और कम रोशनी वाले तारे में विस्फोट होने वाला है। यह घटना 1946 के बाद होने जा रही है। यानी इस तारे में हर 80 साल के बाद एक ऐसा ही विस्फोट घटित होता है जिसकी रोशनी धरती तक भी पहुंच सकती है। 

T Coronae Borealis एक ऐसा छोटा तारा है जिसमें जल्द ही विस्फोट होने की बात वैज्ञानिक कह रहे हैं। यह नॉर्दर्न क्राउन तारामंडल में मौजूद है और फटने की कगार पर है। Forbes के अनुसार यह अद्भुत नजारा नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा जो 1946 के बाद घटित होने जा रहा है। SETI के खगोल शास्त्री और यूनीस्टेलर के कोफाउंडर फ्रैंक मार्किस ने पिछले साल सितंबर में एक ईमेल के जरिए बताया था कि तारे में कुछ बदलाव देखे गए हैं जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि उसमें जल्द विस्फोट हो सकता है. 

तारे में क्‍यों होता है 80 साल में विस्‍फोट? 
टी कोरोना बोरियालिस एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा। मौजूदा मामले में बड़ा लाल तारा अपने मटीरियल को सफेद छोटे तारे के तल पर डंप कर रहा है। दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक चक्‍कर लगा रहे हैं, ऐसे में मटीरियल डंप होने के कारण छोटे तारे के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान के ज्‍यादा बढ़ने पर उसमें थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट शुरू हो जाएगा। आखिरकार सफेद बौना तारा सारे मटीरियल को अंतरिक्ष में उड़ा देगा और बहुत अधिक चमकीला हो जाएगा। 
Advertisement

अनुमानों के आधार पर कहा गया है कि लंबे समय से प्रतीक्षित "नोवा" (नया तारा) गुरुवार, 27 मार्च को विस्फोट करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है, और फिर कुछ रातों के लिए यह इतना चमकीला हो जाएगा कि यह मानव की आंखों को भी दिखाई देने लगेगा। यह उम्मीद की जा रही है कि यह रात के आकाश में 48वें सबसे चमकीले तारे, नॉर्थ स्टार के बराबर चमकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: T Coronae Borealis, 80 Year Event, explosion in star

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.