बृहस्‍पति जितना बड़ा ग्रह लेने वाला है ‘जन्‍म’, वैज्ञानिकों ने कैद किया वो पल, देखें तस्‍वीर

‘V960 Mon’ नाम का तारा हमारी पृथ्‍वी से लगभग 5 हजार प्रकाश वर्ष दूर मोनोसेरोस तारामंडल में स्थित है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जुलाई 2023 13:28 IST
ख़ास बातें
  • दो टेलीस्‍कोपों ने एक तारे के बारे में जुटाई जानकारी
  • यह धूल और गैस के गोलों से ढका हुआ है
  • जल्‍द इससे बृहस्‍पति ग्रह जितने बड़े प्‍लैनेट का जन्‍म होगा

साल 2014 में पहली बार इस तारे पर वैज्ञानिकों का ध्‍यान गया था। तब यह अचानक 20 गुना ज्‍यादा चमकने लगा था।

Photo Credit: eurekalert

अजीबोगरीब तरह से टिमटिमाता एक तारा वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय बना हुआ है। हाल में दो शक्तिशाली टेलीस्‍कोपों ने इसे कैमरे में कैद किया है। जो दिलचस्‍प जानकारी निकलकर आई है उसके अनुसार एक युवा तारा प्रणाली, गैस के विशाल गुच्‍छों से घिरी हुई है और बहुत जल्‍द बृहस्‍पति ग्रह जितने बड़े ग्रह को ‘जन्‍म' देगी। इस तारे का नाम ‘V960 Mon' कहा जाता है। 

eurekalert की रिपोर्ट के अनुसार, ‘V960 Mon' हमारी पृथ्‍वी से लगभग 5 हजार प्रकाश वर्ष दूर मोनोसेरोस तारामंडल में स्थित है। साल 2014 में पहली बार इस तारे पर वैज्ञानिकों का ध्‍यान गया था। तब यह अचानक 20 गुना ज्‍यादा चमकने लगा था और फ‍िर कुछ महीनों बाद फीका पड़ गया था। 
Advertisement

यह स्‍टडी द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि तारे के चारों ओर मौजूद आवरण की वजह से बृहस्‍पति ग्रह जितना बड़ा ग्रह जन्‍म लेने वाला है। 

स्‍टडीज से पता चला है कि तारे के चारों ओर गैस और धूल के गोले जमा हो रहे हैं। इस वजह से यह कभी तेज चमकता है और कभी मंद नजर आता है। हाल में वेरी लार्ज टेलीस्कोप और अटाकामा लार्ज मिलिमीटर/सबमिलीमीटर ऐरे नाम के 2 टेलीस्‍कोपों ने इस तारे को ऑब्‍जर्व किया। इससे संबंधित स्‍टडी में कहा गया है कि एक युवा तारे के चारों ओर गैस और धूल के गुच्‍छों का पता लगना अविश्‍वसनीय है। रिसर्चर्स ने पाया है कि V960 Mon नाम के तारे का दायरा हमारे सौर मंडल की चौड़ाई से ज्‍यादा है। 
Advertisement

इससे पहले हबल टेलीस्‍कोप ने गैस और धूल के बादल में लिपटे एक युवा तारे की तस्‍वीर खींची थी। पिछले साल सामने आई तस्‍वीर के बारे में बताया गया था कि वह 9 हजार प्रकाश वर्ष दूर टॉरस तारामंडल में है। टॉरस तारामंडल में ही वैज्ञानिकों ने एक बेबी ग्रह का भी पता लगाया था। 
Advertisement

खगोलविदों ने ब्रह्मांड में सैकड़ों डिस्‍क देखी हैं, लेकिन वो कभी ग्रहों के जन्‍म और उनके गठन को ऑब्‍जर्व नहीं कर पाए हैं। मौजूदा तस्‍वीर इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि यह एक ग्रह के जन्‍म लेने से पहले तारे की स्थिति को दर्शाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.