7 हजार साल पुरानी सामूहिक कब्र खोजी रिसर्चर्स ने, मिले 35 कंकाल, सभी के सिर गायब, जानें पूरा मामला

प्रोजेक्ट के सह-लीडर, मार्टिन फुरहोल्ट ने लाइव साइंस को बताया कि इन का लेनादेना उस वक्‍त के कुछ जादुई विचारों से हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 19:31 IST
ख़ास बातें
  • मारे गए लोगों में से कई टीनएजर्स हैं
  • रिसर्चर्स ने कहा कि किसी मकसद से डंप किया गया था
  • पुराने दकियानूसी विचारों पर की गई हो सकती है हत्‍या

मरने वालों में से अधिकांश 18 से 25 साल के युवा थे। कुछ की उम्र 25 से 35 के बीच थी।

Photo Credit: livescience

दुनियाभर का इतिहास अतीत में हुए जघन्‍य अपराधों से भरा हुआ है। कई मामले तो आज भी राज़ बनकर दफन हैं। मध्‍य यूरोपीय देश स्लोवाकिया (Slovakia) में एक शुरुआती नवपाषाणकालीन (Neolithic) बस्ती की जांच करने वाले पुरातत्वविदों ने लगभग 35 लोगों के अवशेषों की खोज की है। इनमें से कई टीनएजर्स हैं, जिनके सिर काटकर लगभग 7,000 साल पहले गड्ढे में फेंक दिए गए थे। रिसर्चर्स के अनुसार, इस डरावनी जगह का पता इस साल गर्मियों में चला। जगह और कंकालों की स्थिति देखने से लगता है कि पीड़ितों को यहां किसी मकसद से डंप किया गया था। संभवतः यह मानव बलि जैसा लगता है, जिसके वजह उस जमाने के दकियानूसी खयालात हो सकते हैं। 

यह प्राचीन सामूहिक कब्र स्‍लोवाकिया के व्रब्ले (Vráble) में मिली है। इसे देखने से पता चलता है कि वहां डंप किए गए लोगों को जानबूझकर मार दिया गया था। संभवत: उनका कत्‍ल किया गया था। प्रोजेक्‍ट से जुडीं मानवविज्ञानी ज़ुजाना हुकेसोवा ने कहा कि इन कंकालों में किसी बीमारी के कोई संकेत दिखाई नहीं दिए हैं। इसके बावजूद शवों पर खोपड़ी नहीं थी। हम नहीं जानते कि सिरों को कब व कैसे काटा गया। शायद मौत का कारण भी यही रहा होगा। 

प्रोजेक्ट के सह-लीडर, मार्टिन फुरहोल्ट ने लाइव साइंस को बताया कि इन का लेनादेना उस वक्‍त के कुछ जादुई विचारों से हो सकता है। कील विश्वविद्यालय में फुरहोल्ट और उनके सहयोगियों ने व्रब्ले में स्थित इस साइट पर 2012 से काम किया है। यह जगह ऑस्ट्रिया और हंगरी के काफी पास है। फुरहोल्ट ने बताया कि वर्बल के लोगों के पूर्वजों ने लगभग 1,500 साल पहले अनातोलिया (अब तुर्की) से होते हुए ग्रीस को पार किया था। उनकी संस्कृति यूरोप के कई हिस्सों में फैल गई। 

रिसर्चर्स ने कहा कि कंकाल विभिन्न स्थितियों में पड़े हैं। कोई पीठ के बल, कोई बाजू पर, कोई पेट के बल पेट। उनके हाथ पैर फैले हुए हैं। शरीर, कोहनी और घुटनों पर झुका है। यह उन स्थितियों में से एक है जो बताता है कि इन शरीरों को गड्ढे में फेंक दिया गया था। ऐसा लगता है कि मरने वालों में से अधिकांश 18 से 25 साल के युवा थे। कुछ की उम्र 25 से 35 के बीच थी। एक बच्‍चे का कंकाल भी मिला है। दिलचस्‍प यह है कि उसका सिर नहीं काटा गया था। रिसर्चर्स का कहना है कि इन कंकालों का विश्लेषण करने के बाद वह बेहतर जानकारी हासिल कर पाएंगे। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  3. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.