UFO : 23 मिनट में दिखे 7 यूएफओ, पायलट के होश उड़े! जानें पूरा मामला

UFO : साउथवेस्ट एयरलाइंस, हवाईयन एयरलाइंस और कई अन्य पायलटों ने प्रशांत महासागर के क्षेत्र में विमान देखे हैं। एक पूर्व सैन्य पायलट ने कहा कि उसने अपने ऊपर कई विमानों को उड़ते हुए देखा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2022 19:54 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 2 महीनों में UFO देखे जाने की घटनाएं बढ़ीं
  • प्रशांत महासागर के ऊपर कई यूएफओ स्‍पॉट किए गए
  • इनके बारे में पायलट ज्‍यादा जानकारी नहीं जुटा पाए

UFO : मार्क हल्सी नाम के एक पायलट ने 23 मिनट में ऐसे 7 विमान देखे, जो उनके ऊपर 5,000 से 10,000 फीट के बीच उड़ रहे थे।

एलियंस और यूएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स) ऐसे विषय हैं, जिन पर चर्चा हमेशा चलती रहती है। UFO को दुनियाभर में स्‍पॉट किया जाता रहा है, लेकिन इनकी सच्‍चाई का पता आजतक नहीं चल पाया है। एक UFO रिसर्चर के अनुसार पिछले दो महीनों से प्रशांत महासागर के ऊपर आसमान में यूएफओ देखे जा रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, कई पायलटों ने हवा में UFO देखे जाने की बात कन्‍फर्म की है, लेकिन वह कहां से आए और कहां गए, इस बारे में कोई नहीं जानता। एक घटना में तो 23 मिनट के अंदर 7 विमान देखने की बात भी सामने आई है। 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई के पूर्व एजेंट और डिस्कवरी प्लस शो ‘यूएफओ विटनेस' के होस्ट “बेन हेन्सन” ने पायलटों द्वारा हवा में यूएफओ देखे जाने की फुटेज और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रिकॉर्डिंग हासिल की है। बताया जाता है कि साउथवेस्ट एयरलाइंस, हवाईयन एयरलाइंस और कई अन्य पायलटों ने प्रशांत महासागर के क्षेत्र में विमान देखे हैं। एक पूर्व सैन्य पायलट ने कहा कि उसने अपने ऊपर कई विमानों को उड़ते हुए देखा।
Advertisement

बताया जाता है कि मार्क हल्सी नाम के एक पायलट 18 अगस्त को लॉस एंजिल्स तट से एक चार्टर जेट उड़ाते हुए बढ़े, तभी उन्‍होंने एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल से रेडियो पर पूछा कि हमें हमारी लोकेशन से उत्तर में कुछ विमान मिले हैं। वह सर्कल में घूम रहे हैं। हमसे बहुत अधिक ऊंचाई पर हैं। कोई आइडिया है कि वह क्‍या हैं। इस पर कंट्रोलर ने जवाब दिया कि वह श्‍योर नहीं है। 



मार्क ने बताया कि उन्‍होंने 23 मिनट में ऐसे 7 विमान देखे, जो उनके ऊपर 5,000 से 10,000 फीट के बीच उड़ रहे थे। शुरुआत में विमानों की संख्‍या 3 लग रही थी, लेकिन फ‍िर 7 ऑब्‍जेक्‍ट दिखाई दिए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल रिकॉर्डिंग में मार्क कहते हैं कि विमान सर्कल्‍स में चल रहे हैं। मार्क ने कंट्रोलर से कहा था कि उन्‍होंने कई इंटरसेप्ट किए हैं, मैंने ऐसा कभी कुछ नहीं देखा। 
Advertisement

वहीं, बेन हेन्सन का कहना है कि जिस पायलट ने अजीब रोशनी देखने का दावा किया है, उसे 15 और कमर्शल फ्लाइट्स के आसपास भी देखा गया था। दावा है कि कम से कम 6 पायलट इस बारे में बताने को तैयार हैं। ध्‍यान रहे कि जब भी कोई पायलट एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल को अजीब दृश्य की सूचना देता है, तो इसे डॉक्‍युमेंट किया जाता है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.