बंगाल की खाड़ी में मिला 50 हजार साल पुराना ‘चुंबक’ छोड़ने वाला जीव!

मैग्नेटोफॉसिल, सूक्ष्‍मजीवों (microorganisms) द्वारा छोड़े गए चुंबकीय क्रिस्‍टल को कहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2024 20:13 IST
ख़ास बातें
  • बंगाल की खाड़ी में मिले मैग्नेटोफॉसिल
  • मैग्नेटोटैक्टिक बैक्टीरिया करते हैं इनका निर्माण
  • मैग्नेटाइट या ग्रेगाइट से बने क्र‍िस्‍टल होते हैं

वैज्ञानिकों को जो मैग्नेटोफॉसिल मिले हैं, वो अबतक के सबसे युवा जीवाश्‍म हैं।

वैज्ञानिकों ने बंगाल की खाड़ी में 50 हजार साल पुराने तलछट (sediment) में दबे विशाल मैग्नेटोफॉसिल (magnetofossils) का पता लगाया है। मैग्नेटोफॉसिल, सूक्ष्‍मजीवों (microorganisms) द्वारा छोड़े गए चुंबकीय क्रिस्‍टल को कहते हैं। वैज्ञानिकों को जो मैग्नेटोफॉसिल मिले हैं, वो अबतक के सबसे युवा जीवाश्‍म हैं। नेचरडॉटकॉम में छपी स्‍टडी में बताया गया है कि मैग्नेटोफॉसिल का निर्माण मैग्नेटोटैक्टिक बैक्टीरिया करते हैं। पानी के अंदर रहते हुए वो बैक्‍टीरिया वहां की स्थितियों में खुद को ढालने के लिए मैग्नेटाइट या ग्रेगाइट से बने क्र‍िस्‍टल बनाते हैं, जिनका आकार नैनीमीटर जितना होता है। उन क्रिस्‍टलों को ही मैग्नेटोफॉसिल्स कहा जाता है क्‍योंकि वो सूक्ष्‍मजीवों के मरने के बाद भी बचे रह जाते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार ये जीवाश्‍म, तलछत के मैग्‍नेटिक सिग्‍नल के बारे में जानकारी दे सकते हैं। यह भी बता सकते हैं कि हजारों साल में वहां के वातावरण में किस तरह का बदलाव हुआ है। इस खोज में सीएसआईआर- राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोवा के वैज्ञानिकों की अहम भूमिका रही। 
Advertisement

उन्‍होंने बंगाल की खाड़ी में 3 मीटर लंबा एक तलछट कोर खोजा, जिसमें गोदावरी, कृष्णा और पेन्नर नदियों के तलछट शामिल थे। यह प्रमुख रूप से गादवाली मिट्टी का बना है। वैज्ञानिकों ने जब सैंपलों का माइक्रोस्‍कोप से विश्‍लेषण किया, तब उन्‍हें मैग्नेटोफॉसिल के बारे में पता चला। बताया जाता है कि ये पिछले 42,700 साल से फैले तलछट कोर में मौजूद हैं।

रिसर्चर्स का मानना है कि जब नदियों के साथ आए रिएक्टिव आयरन और ऑर्गनिक कार्बन ने ऑक्सीजन की कमी वाली बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया, तो मैग्नेटोफॉसिल पैदा करने वाले जीवों को बढ़ने में मदद मिली। उन जीवों के लिए आयरन और ऑर्गनिक कार्बन, खाने का प्रमुख स्रोत थे। रिसर्चर्स का कहना है कि जबतक ये पर्यावरण परिस्थितियां बनी रहेंगी, मैग्नेटोफॉसिल्स पैदा करने वाले जीव भी पनपते रहेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.