28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की तबाह कर देने वाली स्पीड से 400 फीट तक बड़ी 3 चट्टानें आ रहीं धरती की ओर!

एस्टरॉयड 2023 LG2 (asteroid 2023 LG2) भी आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह 80 फीट का है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2023 08:55 IST
ख़ास बातें
  • बताए गए दो एस्टरॉयड हवाई जहाज जितने बड़े हैं।
  • छोटे एस्टरॉयड भी कई बार बड़ा नुकसान कर जाते हैं।
  • पृथ्वी के पास 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड खतरनाक माने गए हैं।

पृथ्वी के पास मंडरा रहे 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड ऐसे हैं जो कभी भी धरती से टकरा सकते हैं।

Photo Credit: Live Science

अंतरिक्ष में पृथ्वी से लाखों किलोमीटर की दूरी पर हजारों एस्टरॉयड मौजूद हैं। ये चट्टानी टुकड़े सौरमंडल के निर्माण के समय ही स्पेस में बिखर गए थे, ऐसा कहा जाता है। इसीलिए ये ग्रहों की तरह सौरमंडल के एकलौते तारे, यानि कि सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा रहे हैं। स्पेस एजेंसी नासा अपने अलग अलग अंतरिक्ष अभियानों के जरिए खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। NASA के मुताबिक, अंतरिक्ष में 7.3 लाख चट्टानें बिखरी हुई हैं जो हमारे सौरमंडल में घूम रही हैं। इन चट्टानों में से 16 हजार हमारी धरती के काफी करीब मौजूद हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी बड़ी संख्या में पृथ्वी के चारों ओर खतरा मौजूद है। 

स्पेस एजेंसी नासा एस्टरॉयड को लगातार ट्रैक करती है, और पृथ्वी की ओर आने वाली चट्टानों से संभावित खतरे को देखते हुए एस्टरॉयड अलर्ट जारी करती है। इसके लिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) नामक शाखा काम करती है। JPL के अनुसार, एस्टरॉयड 2020 NC धरती की ओर बिजली की रफ्तार से चला आ रहा है। यह अगले 24 घंटों में धरती के बेहद करीब पहुंच जाएगा। इसका साइज 400 फीट का है। इस विशालकाय चट्टान के लिए नासा ने कहा है कि यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो दोनों के बीच की दूरी 53 लाख किलोमीटर के लगभग होगी। 
Advertisement

400 फीट की खतरनाक चट्टान एस्टरॉयड 2020 NC (Asteroid 2020 NC) के लिए अलर्ट जारी करते हुए नासा ने कहा है कि यह 27,800 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहा है। इतने बड़े साइज के एस्टरॉयड धरती के लिए खतरा माने गए हैं। हालांकि नासा ने एस्टरॉयड 2020 एनसी के लिए टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है। इस बड़ी चट्टान के अलावा 2 और एस्टरॉयड आज धरती के करीब आने वाले हैं। आइए इनके बारे में भी जानते हैं। 

नासा ने कहा है कि आज 2023 MB6 नाम का एक और एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज 130 फीट का है। यह भी आकार में काफी बड़ा है। यह हवाई जहाज के साइज का है। यह धरती के करीब 2,330,000 किलोमीटर की दूरी तक आने वाला है। 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन एस्टरॉयड 2023 MB6 (asteroid 2023 MB) के लिए नासा ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। एक तीसरा एस्टरॉयड भी धरती के करीब से आज गुजरने वाला है। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 LG2 (asteroid 2023 LG2) भी आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह 80 फीट का है। जब यह धरती के सबसे करीबी पॉइंट पर होगा तो दोनों खगोलीय पिंडों के बीच की दूरी 2,180,000 किलोमीटर होगी। ऊपर बताए गए दोनों ही एस्टरॉयड हवाई जहाज जितने बड़े हैं। इनसे छोटे एस्टरॉयड भी कई बार बड़ा नुकसान कर जाते हैं। NASA का कहना है कि पृथ्वी के पास मंडरा रहे 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड ऐसे हैं जो कभी भी धरती से टकरा सकते हैं। क्योंकि इनकी दिशा बदल जाने की संभावना काफी होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.