3 एस्‍टरॉयड एकसाथ आ रहे पृथ्‍वी को दहलाने! कोई बस, कोई घर जितना बड़ा, जानें इनके बारे में

Asteroid : एस्‍टरॉयड्स इसलिए वैज्ञानिकों को चिंतित करते हैं, क्‍योंकि इनकी दिशा में कभी भी बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 17:04 IST
ख़ास बातें
  • इनमें से कोई बस कोई घर के आकार का है
  • नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने दी जानकारी
  • ये सभी पृथ्‍वी के लिए संंभावित रूप से खतरनाक हैं

Asteroid : अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही ला सकता है।

कल यानी शनिवार को तीन-तीन एस्‍टरॉयड (Asteroid) हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्‍टरॉयड जब धरती के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी सिर्फ 7 लाख 61 हजार किलोमीटर रह जाएगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इन एस्‍टरॉयड के बारे में जानकारी दी है। तीनों ही एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' हैं। वैज्ञानिक इन्‍हें मॉनिटर कर रहे हैं और तब तक नजर बनाए रखेंगे, जबतक सभी एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। 

नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी के अनुसार, कल पृथ्‍वी के करीब आने वाले एस्‍टरॉयड्स में पहला नाम है- ‘Asteroid (2023 GZ)'। यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है और इसी साल खोजा गया है। यह जब पृथ्वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 7 लाख 61 हजार किलोमीटर रह जाएगी। यही वजह है कि नासा ने इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा है। 

एस्‍टरॉयड्स इसलिए वैज्ञानिकों को चिंतित करते हैं, क्‍योंकि इनकी दिशा में कभी भी बदलाव हो सकता है। अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही ला सकता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। 

बहरहाल, जो दूसरा एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के करीब आ रहा है वह एक बस के आकार का है। नाम है- Asteroid (2023 FN13)। इसे भी इसी साल खोजा गया है। जब यह धरती के करीब आएगा तो हमारे ग्रह से लगभग 10 लाख किलोमीटर दूर होगा। यह भी पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल है। 
Advertisement

एक और एस्‍टरॉयड है, नाम है- (2023 GC1)। करीब 51 फीट का यह एस्‍टरॉयड एक घर के आकार का है। यह 59 लाख किलोमीटर के दूरी से हमारे करीब से गुजरने वाला है। यह 23 हजार 615 किलोमीटर की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। तीनों ही एस्‍टरॉयड इसी साल खोजे गए हैं। 
Advertisement

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.