2 हजार 450 किलोग्राम की ‘मुसीबत’ आज गिरेगी धरती पर, जानें ERBS सैटेलाइट के बारे में

इसे पृथ्‍वी की विकिरण ऊर्जा मापने के लिए लॉन्‍च किया गया था। यह सैटेलाइट सर्विस से रिटायर हो चुका है। नासा ने बताया है कि सैटेलाइट का ज्‍यादातर हिस्‍सा पृथ्‍वी के वातावरण में एंट्री करने से पहले ही खत्‍म हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 11:15 IST
ख़ास बातें
  • अर्थ रेडिएशन बजट सैटेलाइट पृथ्‍वी पर गिर रहा
  • नासा का यह सैटेलाइट करीब 38 साल पुराना है
  • यह अपनी सर्विस से रिटायर हो गया है

2450 किलो का यह सैटेलाइट भारतीय समय के अनुसार, आज तड़के पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है। खबर लिखे जाने तक यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर चुका होगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का करीब 38 साल पुराना एक सैटेलाइट आज पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करने वाला है। इसका नाम अर्थ रेडिएशन बजट सैटेलाइट (ERBS) है। इसे पृथ्‍वी की विकिरण ऊर्जा मापने के लिए लॉन्‍च किया गया था। यह सैटेलाइट सर्विस से रिटायर हो चुका है। नासा ने बताया है कि सैटेलाइट का ज्‍यादातर हिस्‍सा पृथ्‍वी के वातावरण में एंट्री करने से पहले ही खत्‍म हो जाएगा। कुछेक टुकड़े मलबे के रूप में धरती पर गिर सकते हैं। 2450 किलो का यह सैटेलाइट भारतीय समय के अनुसार, आज तड़के पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है। खबर लिखे जाने तक यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर चुका होगा, हालांकि इसमें 17 घंटे कम या ज्‍यादा हो सकते हैं।   

अमेरिकी रक्षा विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि सैटेलाइट आज यानी सोमवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 5:10 बजे पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, हालांकि ऐसी उम्‍मीद है कि वायुमंडल में प्रवेश करते ही यह आकाश में पूरी तरह से जल जाएगा। एक बयान में नासा ने कहा कि हमारी टीम को उम्‍मीद है कि सैटेलाइट के ज्‍यादातर हिस्‍से जल जाएंगे। कुछेक कॉम्‍पोनेंट्स बाकी रह सकते हैं। पृथ्‍वी पर इसका कोई नुकसान होने का खतरा बहुत कम है।  
 

अपने मिशन के दौरान ERBS ने यह काम बहुत बेहतर तरीके से किया कि पृथ्‍वी, सूर्य से आने वाले ऊर्जा को कैसे अवशोषित करती है और रेडिएट करती है। इस सैटेलाइट को 5 अक्टूबर 1984 को लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था। यह नासा के तीन-सैटेलाइट अर्थ रेडिएशन बजट एक्सपेरिमेंट (ERBE) मिशन का हिस्सा था। अंतरिक्ष यान में तीन उपकरण थे। इनमें से दो पृथ्वी की विकिरण ऊर्जा को मापने के लिए थे, जबकि तीसरा समतापमंडलीय घटकों को मापने के लिए लगाया गया था।   

अमेरिका के रक्षा विभाग ने बताया है कि यह सैटेलाइट कई महाद्वीपों से होते हुए गुजरेगा। पहले अफ्रीका, एशिया, मिडल ईस्ट और फिर नॉर्थ और साउथ अमेरिका से यह अपना सफर तय करेगा। खास बात है कि सैटेलाइट को 
Advertisement
सिर्फ 2 साल के लिए अर्थ रेडिएशन की जानकारी देने के लिए लॉन्च किया गया था। सैटेलाइट ने 2 साल के बजाए साल 2005 तक काम किया।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  3. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  6. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  7. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  9. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  10. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.