आज स्‍पेस में चहलकदमी करेंगे 2 अंतरिक्ष यात्री, शाम 5 बजे से होगा लाइव टेलीकास्‍ट, यहां देखें

Nasa Spacewalk Live : जोश कसाडा और फ्रैंक रूबियो बुधवार को होने वाली स्‍पेसवॉक का हिस्‍सा बनेंगे। दोनों मिलकर एक नया ISS रोल-आउट सोलर एरे (iROSA) इंस्‍टॉल करेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 12:25 IST
ख़ास बातें
  • शाम 5 बजे से होगा लाइव टेलिकास्‍ट
  • पहले यह स्‍पेसवॉक सोमवार को होनी थी
  • सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में आई खामी के कारण इसमें देरी हुई

Nasa Spacewalk Live : iROSA का काम स्टेशन के मौजूद सौर पैनल सिस्टम को मजबूती देना है। इस तरह के 6 सोलर ऐरै लगाए जाने हैं। यह चौथे नंबर के सोलर ऐरै हैं।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) बीते कुछ दिनों से खबरों में है। इसके साथ अटैच्‍ड सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में मिले एक छेद ने पूरी दुनिया का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में आई यह खामी ठीक नहीं होती है, तो रूसी अंतरिक्ष एजेंसी अपना दूसरा सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट ISS के लिए लॉन्‍च कर सकती है, ताकि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में रुके 3 अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर लाया जा सके। बहरहाल, आज स्‍पेस स्‍टेशन पर एक अहम दिन है। वहां नए सोलर ऐरै (सौर सरणी) को इंस्‍टॉल करने के लिए नासा (Nasa) के दो अंतरिक्ष यात्री एक स्‍पेसवॉक करने वाले हैं।   

आप आज शाम 5 बजे से इस स्‍पेसवॉक का लाइव टेलिकास्‍ट देख पाएंगे। इसे नासा स्‍ट्रीम करेगी। जानकारी के अनुसार,  
Advertisement
जोश कसाडा और फ्रैंक रूबियो बुधवार को होने वाली स्‍पेसवॉक का हिस्‍सा बनेंगे। दोनों मिलकर एक नया ISS रोल-आउट सोलर एरे (iROSA) इंस्‍टॉल करेंगे। 

iROSA का काम स्टेशन के मौजूद सौर पैनल सिस्टम को मजबूती देना है। इस तरह के 6 सोलर ऐरै लगाए जाने हैं। यह चौथे नंबर के सोलर ऐरै हैं। पूरा सेटअप तैयार होने के बाद ISS पर ऑर्बिटिंग लैब की बिजली सप्‍लाई 20 से 30 फीसदी तक बढ़ जाएगी। जोश कसाडा और फ्रैंक रूबियो की स्‍पेसवॉक के दौरान नासा के अंतरिक्ष यात्री निकोल मान और जापान के कोइची वाकाटा ऑर्बिटिंग लैब में तैनात होंगे और वहां से दोनों को सपोर्ट देंगे। 
Advertisement



यह स्पेसवॉक इसी हफ्ते सोमवार को होनी थी, लेकिन इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के साथ अटैच्‍ड रूस के सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में हुए कूलेंट लीक के कारण स्‍पेसवॉक को टालना पड़ा। कूलेंट लीक का पता स्‍पेसवॉक से ठीक पहले चला था, जब दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के स्‍पेससूट तैयार किए जा रहे थे। आनन-फानन में स्‍पेसवॉक को टाल दिया गया, क्‍योंकि कूलेंट लीक के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए कैनाडर्म2 रोबोट (Canadarm2) की मदद चाहिए थी। आज होने वाली स्‍पेसवॉक में भी कैनाडर्म2 की जरूरत पड़ेगी। इन्‍हीं बातों को ध्‍यान में रखते हुए नासा ने स्‍पेसवॉक की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। 
Advertisement

कैनाडर्म2 रोबोट में लगे कैमरों ने सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में एक छोटे छेद का पता लगाया है। नासा और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी इस मामले की जांच कर रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट को यह नुकसान किसी छोटे उल्‍कापिंड की टक्‍कर से हुआ हो सकता है, हालांकि अब यह भी जांच की जा रही है कि छेद की वजह मैन्‍युफैक्‍चरिंग डिफेक्‍ट तो नहीं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.