अंतरिक्ष से 28,800 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आ रहा 170 फीट का खतरा! 15 साल बाद फिर लौटेगा!

Asteroid 2018 BG5 जब धरती के करीब पहुंचेगा तो इसकी न्यूनतम दूरी 41.2 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 09:33 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में हमारे सौरमंडल में एस्टरॉयड बड़ी संख्या में मौजूद हैं
  • अपोलो ग्रुप का एस्टरॉयड 2018 BG5 धरती की ओर आ रहा है
  • यह Apollo ग्रुप का एस्टरॉयड 22 जनवरी 2018 को खोजा गया था

एस्टरॉयड के ग्रह के करीब आकर दिशा बदलने की संभावना भी बनी रहती है।

Photo Credit: Adobe Stock

अंतरिक्ष में हमारे सौरमंडल में एस्टरॉयड बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इनमें हजारों एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास ही अपनी कक्षा में घूमते हैं। अपोलो ग्रुप के एस्टरॉयड धरती के नजदीक मौजूद हैं जिनके बारे में नासा कहती है कि इनका ऑर्बिट काफी बड़ा है और ये धरती के ऑर्बिट को काटते हैं। इसलिए अपोलो ग्रुप के एस्टरॉयड धरती की ओर आते देखे जाते हैं। अब इसी ग्रुप का एक और एस्टरॉयड हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहा है जिसके लिए नासा ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

नासा ने धरती की ओर आने वाले एक बड़े एस्टरॉयड के बारे में 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है। जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, अपोलो ग्रुप का एस्टरॉयड 2018 BG5 धरती की ओर आ रहा है जो अगले 24 घंटों में इसके सबसे करीब होगा। यह Apollo ग्रुप का एस्टरॉयड 22 जनवरी 2018 को खोजा गया था। इसका साइज 170 फीट बताया गया है। तुलना में यह एक बड़े हवाई जहाज के आकार का है। Asteroid 2018 BG5 की स्पीड 28,800 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 

Asteroid 2018 BG5 जब धरती के करीब पहुंचेगा तो इसकी न्यूनतम दूरी 41.2 लाख किलोमीटर रह जाएगी। इस एस्टरॉयड के बारे में एक और भविष्यवाणी की गई है। यह इस बार धरती के पास आकर फिर से लौटेगा। इसके बारे में कहा गया है कि यह 6 जनवरी 2038 को फिर से धरती के पास आएगा, लेकिन तब यह कहीं ज्यादा करीब से गुजरेगा। यानि कि 15 साल बाद इसके अगले अप्रोच के समय यह कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। 

नासा ने 27 जुलाई के लिए एक अन्य एस्टरॉयड का अलर्ट भी जारी किया है। एस्टरॉयड 2023 OR1 भी अगले 24 घंटों में धरती के करीब पहुंच चुका होगा। यह 56 फीट की चट्टान है जो किसी घर के जितनी बड़ी बताई जा रही है। यह जब धरती के सबसे करीबी बिंदु पर पहुंच जाएगा तो दोनों के बीच की दूरी 12 लाख किलोमीटर रह जाएगी। यह सुनने में ज्यादा लगता है, लेकिन अंतरिक्ष में यह दूरी न के बराबर ही मानी जाती है। क्योंकि ग्रह का आकार इतना विशाल होता है कि इसका गुरुत्वाकर्षण प्रभाव हजारों किलोमीटर तक हो सकता है। इसलिए एस्टरॉयड के ग्रह के करीब आकर दिशा बदलने की संभावना भी बनी रहती है। बहरहाल, नासा ने इन दोनों एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी कोई सूचना अभी जारी नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid 2018 BG5

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.