• होम
  • फ़ोटो
  • 406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें

406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • 406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें
    1/5

    406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें

    जापानी वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने भारत में चल रहे Auto Expo 2023 में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electirc SUV) bZ4X को दिखाया है। यह कार पिछले कुछ समय से अपने खूबसूरत डिजाइन और जबरदस्त रेंज के चलते सुर्खियों में रही है। Toyota इसे पिछले साल के आखिर में ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है। इसकी एक खासियत इसकी लॉन्ग रेंज है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि यह मैक्सिमम 405 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
  • 406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें
    2/5

    406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें

    bZ4X के इंटीरियर में एक अनूठा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें स्क्रीन को स्टीयरिंग व्हील से इस तरह से जोड़ा गया है कि टोयोटा का कहना है कि इससे ड्राइवर के विजन में सुधार होगा। सेंटर में एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम सेट है और इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिजिटल है। कार में लेग रूम का खासा ध्यान रखा गया है। कंपनी का दावा भी है कि इस एसयूवी को आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
  • 406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें
    3/5

    406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें

    दिखने में यह ईवी काफी आकर्षक लगती है और फीचर्स के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। इसमें पारंपरिक शेप का स्टीयरिंग व्हील मिलता है। हालांकि, ग्लोबल पेशकश के दौरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि इसके लिए एक खास स्टीयरिंग योक भी बनाया गया है, जिसका नाम 'विंग-शेप' रखा है। इस योक केवल 150 डिग्री (साइड बाय साइड) तक घुमाने की जरूरत है, जिससे ड्राइवर को स्टीयरिंग से कभी भी अपना हाथ हटाने की जरूरत नहीं होगी।
  • 406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें
    4/5

    406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें

    नए ईवी में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) वेरिएंट में 71.4 kWh और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट में 72.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है, जिसके लिए टोयोटा का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में क्रमश: 405 किलोमीटर और 369 किलोमीटर की रेंज निकाल सकते हैं। FWD मॉडल 201kW की मैक्सिमम पावर और 266Nm का पीक टॉर्क तथा AWD मॉडल 214kW की मैक्सिमम पावर और 336Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टोयोटा की यह कार हाई-आउटपुट चार्जर्स को सपोर्ट करती है, जो इसे करीब 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखते हैं।
  • 406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें
    5/5

    406 Km रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, तस्वीरों में जानें इसकी खासियतें

    कार में सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग्स, TPMS, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग असिस्ट, VSC, ट्रैक्शन कंट्रोल, EBD के साथ ABS, BA और स्मार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी (SST), प्री-कोलीजन सिस्टम, रोड साइन असिस्ट और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Comments
 
 

विज्ञापन

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »