• होम
  • फ़ोटो
  • 15 लाख रुपये के अंदर खरीदें 320 Km तक रेंज वाली ये टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार

15 लाख रुपये के अंदर खरीदें 320 Km तक रेंज वाली ये टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • MG Comet EV
    1/5

    MG Comet EV

    भारतीय बाजार में सबसे नई और किफायती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV है, जो टू-डोर माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है। MG ने इसे खास शहरी आवागमन के लिए डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं। Comet EV की बुकिंग चालू है और इसकी शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
  • Tata Tiago EV
    2/5

    Tata Tiago EV

    Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज का दावा करती है। इसमें 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज देती है। इसमें 4 लेवल के साथ मल्टी मोड रीजन मिलते हैं। टाटा की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक ब्रांड के लाइन-अप में Tigor EV से नीचे है। यह ईवी 4 ट्रिम्स XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में उपलब्ध है। यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो कि एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह 24kWh की बैटरी के साथ 74hp और 114Nm और 19.2kWh की बैटरी वाले वेरिएंट में 61hp और 110Nm देती है। कीमत की बात करें तो Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है।
  • Citroen eC3 EV
    3/5

    Citroen eC3 EV

    Citroen eC3 को सिंगल 29.2 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जो 3.3 kW ऑन बोर्ड एसी चार्जर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि DC चार्जर से eC3 इलेक्ट्रिक कार 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। होम चार्जर पर, बैटरी 10.5 घंटे में 10-100 प्रतिशत चार्ज होगी। eC3 सिंगल चार्ज में 320 किमी की रेंज देने में सक्षम है। वहीं, इसकी पावर की बात करें, तो eC3 में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 57 hp की पावर और 143 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस पावरट्रेन की बदौलत eC3 ईवी 0-60 kmph की स्पीड 6.8 सेकंड में पकड़ सकती है। हालांकि, टॉप स्पीड को 107 kph पर सीमित रखा गया है, जो कुछ ईवी लवर्स को थोड़ी कम लग सकती है। कीमत की बात की जाए तो Citroen eC3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपये है।
  • Tata Tigor EV
    4/5

    Tata Tigor EV

    Tigor EV में कंपनी ने 26 kWh की क्षमता का लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक लगाया है, जो कि IP67-रेटेड लिथियम-आईऑन बैटरी से लैस है। कंपनी का दवा है कि इसकी बैटरी हर मौसम में बेहतर परफॉर्मेंस देगी। टाटा इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज दे सकती है। सेफ्टी के लिए इस ईवी को GNCAV से 5 स्टार मिले हुए हैं जो कि इसे भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक सेडान का दर्ज देता है। चार्जिंग समय की बात करें तो यह फास्ट चार्जर से सिर्फ 65 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं घर या ऑफिस में नॉर्मल चार्जर से 0-80 प्रतिशत सिर्फ 8 घंटे 45 मिनट में चार्ज हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
  • Tata Nexon EV Prime
    5/5

    Tata Nexon EV Prime

    Tata Nexon EV Prime 30.2kWh बैटरी पैक और सिंगल स्पीड ट्रांसमिशन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ उपलब्ध है। यह मोटर 129PS की पीक पावर और 245Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी दावा करती है कि कार सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। AC चार्जर से बैटरी करीब 8 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है, जबकि DC चार्जर से इसे 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। Tata Nexon EV Prime की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »