• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan Collection Day 38 : फ्री टिकट ने मचाई धूम! शुक्रवार को तेज हुआ शाहरुख की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन

Pathaan Collection Day 38 : फ्री टिकट ने मचाई धूम! शुक्रवार को तेज हुआ शाहरुख की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan Collection Day 38 : फ्री टिकट ने मचाई धूम! शुक्रवार को तेज हुआ शाहरुख की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन
    1/6

    Pathaan Collection Day 38 : फ्री टिकट ने मचाई धूम! शुक्रवार को तेज हुआ शाहरुख की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन

    Pathaan Collection Day 38 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) के कलेक्‍शन में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। ऐसा लगता है कि मेकर्स ने 1 टिकट के साथ 1 फ्री का जो ऑफर दिया था, दर्शकों ने उसे हाथों-हाथ लिया। फ‍िल्‍म का भारत में रोजाना कलेक्‍शन एक बार फ‍िर से एक करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया, जो इस हफ्ते रोजाना लाखों में सिमट रहा था। आइए जानते हैं, शुक्रवार को पठान ने कैसा प्रदर्शन किया और फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा।
  • 38 दिनों से बॉक्‍स ऑफ‍िस पर चमक रही पठान
    2/6

    38 दिनों से बॉक्‍स ऑफ‍िस पर चमक रही पठान

    शाहरुख खान की फ‍िल्‍म बीते 38 दिनों से बॉक्‍स ऑफ‍िस पर ‘चमक' रही है और रिलीज के 39वें दिन में प्रवेश कर गई है। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते यानी रिलीज के पांचवें वीक की शुरुआत से ही फ‍िल्‍म की कमाई भारत में रोजाना 1 करोड़ रुपये से नीचे आ गई थी। इसके बाद मेकर्स ने एक टिकट खरीदने पर एक फ्री टिकट की पेशकश की। यह ऑफर 3 से 5 मार्च तक वैलिड है। ऐसा लगता है कि ऑफर को दर्शकों ने सराहा है, क्‍योंकि शुक्रवार को फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में तेजी देखी गई।
  • क्‍या है 1 टिकट पर 1 फ्री टिकट का ऑफर
    3/6

    क्‍या है 1 टिकट पर 1 फ्री टिकट का ऑफर

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने पठान फ‍िल्‍म के एक टिकट पर एक टिकट फ्री मिलने का ऐलान किया है। बताया है कि इस सप्‍ताह के बचे हुए दिनों में यानी 3 से 5 मार्च 2023 के बीच पठान का 1 टिकट खरीदने पर 1 फ्री मिलेगा। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जिन्‍होंने अबतक फ‍िल्‍म नहीं देखी है और इस हफ्ते परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करने की योजना बना रहे हैं। पठान की निर्माता यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने गुरुवार को इस बारे में ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा गया है, ब्लॉकबस्टर #पठान के लिए एक मेगा ऑफर है। 3 से 5 मार्च तक 1 टिकट खरीदें और 1 मुफ्त प्राप्त करें। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर। नियम और शर्तें लागू।
  • ऐसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं फ्री टिकट का ऑफर
    4/6

    ऐसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं फ्री टिकट का ऑफर

    ऑफर को http://bookmy.show/Pathaan से हासिल किया जा सकता है। कस्‍टमर को ट्रांजैक्शन में कम से कम 2 टिकट खरीदने होंगे। प्रत्‍येक ट्रांजैक्‍शन पर अधिकतम डिस्‍काउंट 1 हजार रुपये तक सीमित है। यह ऑफर सिर्फ 3 से 5 मार्च 2023 तक के शोज के लिए है और टिकट कॉस्‍ट पर एडजस्‍ट किया जाएगा यानी बुक माय शो की फीस व अन्‍य दूसरे चार्ज ग्राहक को देने होंगे। वैलिडिटी पीरियड के दौरान ऑफर का लाभ सिर्फ एक बार उठाया जा सकता है।
  • शुक्रवार को कितने कमाए पठान ने?
    5/6

    शुक्रवार को कितने कमाए पठान ने?

    बात करें फ‍िल्‍म के 37वें दिन के कलेक्‍शन की, तो sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये जुटाए हैं। रिलीज के बाद पहली बार भारत में फ‍िल्‍म का रोजाना कलेक्‍शन 1 करोड़ रुपये से नीचे गया था, लेकिन शुक्रवार को यह क्रम टूटता हुआ दिखाई दिया। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पर भी लेटेस्‍ट अपडेट का हमें इंतजार है।
  • कहां तक पहुंचा ओवरऑल कलेक्‍शन
    6/6

    कहां तक पहुंचा ओवरऑल कलेक्‍शन

    पठान ने अपनी रिलीज के 22वें दिन भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करके रिकॉर्ड बनाया था। sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 38 दिनों में भारत में इस फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 529.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर भी फ‍िल्‍म सुपरहिट रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुनियाभर में पठान की कमाई अबतक 1027 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है। इस हफ्ते के बचे हुए दिनों में यानी रविवार तक पठान के एक टिकट पर एक फ्री का ऑफर मेकर्स दे रहे हैं। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »