• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan Collection Day 36 : 3 दिनों से शाहरुख की फ‍िल्‍म की कमाई 1 करोड़ से कम! जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन

Pathaan Collection Day 36 : 3 दिनों से शाहरुख की फ‍िल्‍म की कमाई 1 करोड़ से कम! जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan Collection Day 36 : 3 दिनों से शाहरुख की फ‍िल्‍म की कमाई 1 करोड़ से कम! जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन
    1/5

    Pathaan Collection Day 36 : 3 दिनों से शाहरुख की फ‍िल्‍म की कमाई 1 करोड़ से कम! जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन

    Pathaan Collection Day 36 : ऐसा लगता है कि शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) का कलेक्‍शन अब कम होने लगा है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में इस हफ्ते पिछले 3 दिनों से पठान ने रोजाना 1 करोड़ रुपये से कम का कारोबार किया है। हालांकि रिलीज के इतने दिनों बाद भी फ‍िल्‍म जो कमाई कर रही है, वह अच्‍छी कही जाएगी, क्‍योंकि हाल में आई कार्तिक आर्यन की शहजादा (Shehzada) और अक्षय कुमार स्‍टारर सेल्‍फी (Selfiee) का प्रदर्शन बहुत बुरा है। आइए जानते हैं, पठान का कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा है।
  • इस हफ्ते कलेक्‍शन में गिरावट!
    2/5

    इस हफ्ते कलेक्‍शन में गिरावट!

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान ने पिछले वीकेंड दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा था। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें वीकेंड के पहले दिन यानि शनिवार को पठान ने भारत में करीब 1.98 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को कलेक्‍शन और बढ़ा, जिससे ढाई करोड़ रुपये ‘पठान' के खाते में आए। मेकर्स ने पिछले सप्‍ताह 110 रुपये में पठान का एक टिकट ऑफर किया था, जिससे फ‍िल्‍म को फायदा हुआ। हालांकि अब फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में गिरावट आ रही है और यह रोजाना 1 करोड़ रुपये से नीचे दर्ज हो रहा है।
  • तेज शुरुआत के बाद धीमी चाल
    3/5

    तेज शुरुआत के बाद धीमी चाल

    पठान ने अपनी रिलीज के 22वें दिन भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करके रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद से ही फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में वो रफ्तार नहीं देखी गई। पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तेज शुरुआत की थी और 100 व 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा कुछ ही दिनों में पार कर लिया था। ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर भी फ‍िल्‍म सुपरहिट रही। मेकर्स ने भारत में फ‍िल्‍म के टिकट 110 रुपये में ऑफर किए, उससे भी दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे। हालांकि अब पठान का कलेक्‍शन सुस्‍त हो चला है।
  • वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा
    4/5

    वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने बीते सप्‍ताह बताया था कि पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दावा किया गया है कि इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाली पठान पहली हिंदी फ‍िल्‍म है। यह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन है। 27 फरवरी को मेकर्स ने बताया था कि फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1020 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उसके बाद से कोई अपडेट नहीं है। मार्च में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर नई फ‍िल्‍में रिलीज होनी है। इसके बाद पठान सिनेमाघरों से विदा ले सकती है।
  • बुधवार को कितने कमाए पठान ने?
    5/5

    बुधवार को कितने कमाए पठान ने?

    बात करें फ‍िल्‍म के 36वें दिन के कलेक्‍शन की, तो sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने बुधवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 75 लाख रुपये जुटाए हैं। रिलीज के बाद पहली बार पिछले 3 दिनों में भारत में फ‍िल्‍म का डेली कलेक्‍शन 1 करोड़ रुपये से नीचे गया है। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पर भी लेटेस्‍ट अपडेट का हमें इंतजार है। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »