• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan Collection Day 19 : शाहरुख खान की पठान का जादू बरकरार! रविवार को कमाई से चौंकाया, भारत में 500 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्‍शन

Pathaan Collection Day 19 : शाहरुख खान की पठान का जादू बरकरार! रविवार को कमाई से चौंकाया, भारत में 500 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्‍शन

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan Collection Day 19 : शाहरुख खान की पठान का जादू बरकरार! रविवार को कमाई से चौंकाया, भारत में 500 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्‍शन
    1/7

    Pathaan Collection Day 19 : शाहरुख खान की पठान का जादू बरकरार! रविवार को कमाई से चौंकाया, भारत में 500 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्‍शन

    शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की कमाई का सिलसिला जा रही है। रिलीज के 19 दिनों के बाद भी यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। शनिवार को इस फ‍िल्‍म ने भारत में 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रविवार को भी आंकड़ों का ऐसा ही उत्‍साह देखने को मिला। रिपोर्टों पर भरोसा किया जाए तो पठान ने रविवार को कलेक्‍शन और ज्‍यादा बढ़ा लिया। यह फ‍िल्‍म भारत में 500 करोड़ की कमाई करने के बेहद नजदीक पहुंच गई है।
  • देश-विदेश में चढ़ा पठान का जादू
    2/7

    देश-विदेश में चढ़ा पठान का जादू

    शाहरुख खान, दीप‍िका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्‍टारर फ‍िल्‍म पठान 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फ‍िल्‍म को भारत और दुनियाभर की 8 हजार स्‍क्रीन्‍स में रिलीज किया गया था। इनमें 5500 स्‍क्रीन्‍स भारत में और 2500 स्‍क्रीन्‍स विदेशों में शामिल हैं।
  • विवादों ने पहुंचाया सु‍र्खियों में
    3/7

    विवादों ने पहुंचाया सु‍र्खियों में

    पठान को अपनी रिलीज से पहले विवादों का काफी सामना करना पड़ा। फ‍िल्‍म का गाना ‘बेशर्म रंग' कई लोगों को रास नहीं आया। गाने में दीपिका की ड्रेस के कलर को लेकर जमकर विवाद हुआ। लोगों ने फ‍िल्‍म पर बैन लगाने की मांग की। फ‍िल्‍म के बॉयकॉट की अपील की गई। हालांकि फ‍िल्‍म रिलीज होते ही ऐसी सभी कोशिशें फेल हो गईं।
  • तीसरे सप्‍ताह की कमाई चौंकाने वाली!
    4/7

    तीसरे सप्‍ताह की कमाई चौंकाने वाली!

    शाहरुख खान की फ‍िल्‍म अपने तीसरे सप्ताह में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। रिलीज के 18वें दिन यानी शनिवार को इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। sacnilk.com ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इस कलेक्‍शन का बड़ा हिस्‍सा यानी 11 करोड़ रुपये फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन से जुटाए गए। बाकी कमाई तमिल और तेलेगु वर्जन से हुई।
  • पठान का 19वें दिन का कलेक्‍शन
    5/7

    पठान का 19वें दिन का कलेक्‍शन

    रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म ने कथित तौर पर 19वें दिन भारत में 13 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह शुरुआती अनुमान है। दोपहर तक आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है और कलेक्‍शन में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
  • भारत में पठान ने कितना कलेक्‍शन किया
    6/7

    भारत में पठान ने कितना कलेक्‍शन किया

    पठान का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन भारत में लगभग 489.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी यह फ‍िल्‍म 500 करोड़ रुपये कमाने के नजदीक पहुंच गई है। साल 2023 की शुरुआत में बॉलीवुड को इतनी बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर मिलने से इंडस्‍ट्री उत्‍साहित नजर आ रही है।
  • पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन?
    7/7

    पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन?

    यह फ‍िल्‍म भारत के अलावा विदेशों में भी अच्‍छा करोबार कर रही है। koimoi.com की रिपोर्ट में पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 924 करोड़ तक पहुंचने की बात कही गई है। यह अनुमानों पर आधारित है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने 901 करोड़ रुपये की कमाई करने तक की जानकारी दी है। हमें भी अगले अपडेट का इंतजार है। तस्‍वीरें: यशराज फ‍िल्‍म्‍स से।
Comments
 
 

विज्ञापन

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »