• होम
  • फ़ोटो
  • Lunar Eclipse October 2023 : 28 अक्‍टूबर को लग रहा चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें

Lunar Eclipse October 2023 : 28 अक्‍टूबर को लग रहा चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Lunar Eclipse October 2023 : 28 अक्‍टूबर को लग रहा चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें
    1/5

    Lunar Eclipse October 2023 : 28 अक्‍टूबर को लग रहा चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें

    Lunar Eclipse October 2023 : आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए अक्‍टूबर का महीना खास है। बीते शनिवार को अमेरिका के ज्‍यादातर इलाकों में वलयाकार सूर्यग्रहण (annular solar eclipse) देखा गया था। अब बारी है चंद्रग्रहण की। 28 अक्‍टूबर को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। जो 29 अक्‍टूबर की अल सुबह तक प्रभावी होगा। क्‍या भारत में भी यह दिखाई देगा? आइए जानते हैं।
  • क्‍या है चंद्रग्रहण?
    2/5

    क्‍या है चंद्रग्रहण?

    चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इसी क्रम में सीधी रेखा में स्थित हों। दुनियाभर के लोग चंद्रग्रहण को लेकर उत्‍साहित होते हैं। अच्‍छी बात है कि इसे बिना चश्‍मे के नग्‍न आंखों से देखा जा सकता है।
  • कब लग रहा है चंद्रग्रहण?
    3/5

    कब लग रहा है चंद्रग्रहण?

    चंद्रग्रहण की तारीख 28 अक्टूबर 2023 है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जिसे एशिया, रूस, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका और ओशिनिया के इलाकों में किसी भी जगह से देखा जा सकेगा। देशों के हिसाब से चंदग्रहण की टाइमिंग अलग-अलग हो सकती है।
  • क्‍या भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण?
    4/5

    क्‍या भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण?

    भारत में भी यह चंद्रग्रहण दिखाई देगा और प्रभावी होगा। उदाहरण के तौर पर देश की राजधानी दिल्‍ली में इस ग्रहण की शुरुआत 28 अक्टूबर 2023 की रात 11:31 बजे से हो सकती है। इसे 29 अक्‍टूबर की सुबह 3:36 बजे तक देखा जा सकेगा।
  • भारत में कैसा दिखेगा चांद?
    5/5

    भारत में कैसा दिखेगा चांद?

    एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा क्षितिज से 62 डिग्री ऊपर होगा। चांद का 12 फीसदी हिस्‍सा अंधेरे में डूब जाएगा। आसामान साफ होने पर इस घटना को देखा जा सकेगा। भारत के लगभग हर इलाके से चंद्रग्रहण को देखा जा सकता है। इसे खंडग्रास चंद्रग्रहण भी कहा जा सकता है। तस्‍वीरें, Unsplash से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »