• होम
  • फ़ोटो
  • Leo Box office Collection : दुनियाभर में बज रहा फ‍िल्‍म Leo का डंका! 300 करोड़ के पार कमाई, लेकिन हिंदी में कलेक्‍शन ‘सुस्‍त', जानें

Leo Box office Collection : दुनियाभर में बज रहा फ‍िल्‍म Leo का डंका! 300 करोड़ के पार कमाई, लेकिन हिंदी में कलेक्‍शन ‘सुस्‍त', जानें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Leo Box office Collection : दुनियाभर में बज रहा फ‍िल्‍म Leo का डंका! 300 करोड़ के पार कमाई, लेकिन हिंदी में कलेक्‍शन ‘सुस्‍त', जानें
    1/5

    Leo Box office Collection : दुनियाभर में बज रहा फ‍िल्‍म Leo का डंका! 300 करोड़ के पार कमाई, लेकिन हिंदी में कलेक्‍शन ‘सुस्‍त', जानें

    Leo Film Box office Collection : थलापति विजय की फ‍िल्‍म लियाे (Leo) ने अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। 19 अक्‍टूबर को आई साउथ की यह बड़ी मूवी बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 12 दिन पूरे कर चुकी है। जो शानदार शुरुआत फ‍िल्‍म ने की थी, वह अब थोड़ा कम हुई है। बावजूद इसके फ‍िल्‍म ने अच्‍छा-खासा कलेक्‍शन बटोर लिया है। कितने कमाए हैं फ‍िल्‍म लियो ने अबतक? आइए जानते हैं।
  • लियाे का अबतक कुल कलेक्‍शन
    2/5

    लियाे का अबतक कुल कलेक्‍शन

    इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, यह फ‍िल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 307.9 करोड़ रुपये कमा चुकी है। सबसे ज्‍यादा कलेक्‍शन फ‍िल्‍म के तमिल वर्जन से हुआ है, जिसने 246.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलेगु वर्जन ने 38.53 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी वर्जन ने महज लगभग 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वीकेंड खत्‍म होते ही फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में गिरावट आई है।
  • वीकेंड खत्‍म होते ही कलेक्‍शन गिरा
    3/5

    वीकेंड खत्‍म होते ही कलेक्‍शन गिरा

    लियो ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं। फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन अब वीकडेज में सुस्‍त होने लगा रहा है। कल यानी सोमवार को इसने सभी भाषाओं में भारत में 4.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। Sacnilk का अनुमान है कि मंगलवार को यह फ‍िल्‍म देशभर में 4 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
  • जानेमाने कलाकार हैं फ‍िल्‍म में
    4/5

    जानेमाने कलाकार हैं फ‍िल्‍म में

    लियो में साउथ और बॉलीवुड के कई जानेमाने कलाकार हैं। थलापति विजय, संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन आदि मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का एक्शन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्‍ट किया है। फ‍िल्‍म की कहानी लिखने में रत्न कुमार और धीरज वैद्य ने भी भूमिका निभाई है।
  • विदेशों में भी नाम कमा रही है फ‍िल्‍म
    5/5

    विदेशों में भी नाम कमा रही है फ‍िल्‍म

    लियो को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। Ahimsa एंटरटेनमेंट जिसने इस फ‍िल्‍म को यूके और यूरोप के कई हिस्‍सों में डिस्‍ट्रीब्‍यूट किया है, बताया है कि फ‍िल्‍म ने वहां अबतक करीब 35 करोड़ रुपये कमाए हैं। फ‍िल्‍म ने 20 करोड़ रुपये का कारोबार यूरोप में किया है, जबकि 15 करोड़ रुपये यूके में कमाए हैं। फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 500 करोड़ रुपये से ऊपर बताया जा रहा है। तस्‍वीरें, @TeamLeoOffcl व @LeoMovie2023 एक्‍स हैंडल से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »