• होम
  • फ़ोटो
  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection : 100 करोड़ कमाने से कितनी दूर है सलमान खान की फ‍िल्‍म, जानें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection : 100 करोड़ कमाने से कितनी दूर है सलमान खान की फ‍िल्‍म, जानें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection : 100 करोड़ कमाने से कितनी दूर है सलमान खान की फ‍िल्‍म, जानें
    1/10

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection : 100 करोड़ कमाने से कितनी दूर है सलमान खान की फ‍िल्‍म, जानें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection : अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई, किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 4 दिन पूरे कर लिए हैं। वीकेंड के बाद यह फ‍िल्‍म वीकडेज में प्रवेश कर गई है। इंडस्‍ट्री ने उम्‍मीद लगाई है कि बॉलीवुड के दबंग ऐक्‍टर की फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार कमाई करेगी, लेकिन क्‍या ऐसा हो पाया? आइए जानते हैं रिलीज के 4 दिनों बाद कहां पहुंचा है ‘किसी का भाई, किसी की जान' का कलेक्‍शन।
  • रिलीज डे पर नहीं दिखा दर्शकों में उत्‍साह!
    2/10

    रिलीज डे पर नहीं दिखा दर्शकों में उत्‍साह!

    21 अप्रैल शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ‘किसी का भाई, किसी की जान' को लेकर दर्शकों में वैसा उत्‍साह नजर नहीं आया, जैसा इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) के लिए दिखाई दिया था। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट बताती है कि फ‍िल्‍म ने पहले दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 13 करोड़ रुपये कमाए। यह इंडिया नेट कलेक्‍शन है।
  • दूसरे दिन कलेक्‍शन में आया उछाल
    3/10

    दूसरे दिन कलेक्‍शन में आया उछाल

    सलमान की फ‍िल्‍म को देखने वाले दर्शकों की संख्‍या में दूसरे दिन इजाफा हुआ। इसकी वजह ईद और शनिवार का दिन रहा। ईद और वीकेंड होने से दर्शकों से सिनेमाघरों का रुख किया। शन‍िवार को फ‍िल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 25 करोड़ रुपये बटोरे। यह Sacnilk के आंकड़े हैं। गैजेट्स 360 हिंदी किसी भी तरह के आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है।
  • रविवार को भी बढ़ी फ‍िल्‍म की कमाई!
    4/10

    रविवार को भी बढ़ी फ‍िल्‍म की कमाई!

    फ‍िल्‍म की कमाई में रविवार को और बढ़ोतरी देखी गई। Sacnilk की रिपोर्ट से पता चलता है कि ‘किसी का भाई, किसी की जान' ने रविवार को शनिवार से ज्‍यादा कमाई की। 26.25 करोड़ के कलेक्‍शन की जानकारी अबतक है। हालांकि सलमान खान के नाम के मुकाबले यह कमाई कम नजर आती है। उनकी फ‍िल्‍म ‘भारत' जो साल 2019 में रिलीज हुई थी, उसने पहले दिन 42 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया था।
  • सोमवार को कलेक्‍शन में आई गिरावट
    5/10

    सोमवार को कलेक्‍शन में आई गिरावट

    Sacnilk के आंकड़ों से पता चल रहा है कि वीकेंड खत्‍म होते ही सलमान खान की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन नीचे चला गया! फ‍िल्‍म ने सोमवार को 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह शुरुआती अनुमान है। अगर यह आंकड़े सही हैं, तो फ‍िल्‍म ने सोमवार को कम कमाई की है, क्‍योंकि सलमान खान के स्‍टारडम के आगे ये कमाई कम है।
  • 4 दिनों में फ‍िल्‍म का कुल कलेक्‍शन
    6/10

    4 दिनों में फ‍िल्‍म का कुल कलेक्‍शन

    ‘किसी का भाई, किसी की जान' का तीन दिनों का इंडिया नेट कलेक्‍शन लगभग 64.25 करोड़ बताया जा रहा है। इसमें सोमवार की कमाई को भी जोड़ दिया जाए, तो फ‍िल्‍म का इंडिया नेट कलेक्‍शन 74.75 करोड़ रुपये पर पहुंच जाता है। आंकड़े बता रहे हैं कि यह फ‍िल्‍म पठान के बाद इस साल सबसे तेज कमाई करने वाली फ‍िल्‍म है। हाल में आई अजय देवगन की फ‍िल्‍म भोला (Bholaa) ने भी इतनी तेज कमाई नहीं की थी। वहीं, शाहरुख खान की पठान ने तो पहले दिन ही भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 57 करोड़ रुपये कमा डाले थे।
  • 5700 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है फ‍िल्‍म
    7/10

    5700 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है फ‍िल्‍म

    किसी का भाई किसी की जान को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेशों में यह 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है यानी कुल मिलाकर मूवी को 5700 स्क्रीन्स मिली हैं। पठान के मुकाबले सलमान की फ‍िल्‍म को कम स्‍क्रीन्‍स मिली हैं। उसे दुनियाभर में 8 हजार से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया था।
  • फ‍िल्‍म में कौन-कौन आएगा नजर
    8/10

    फ‍िल्‍म में कौन-कौन आएगा नजर

    सलमान खान की फ‍िल्‍म 'किसी का भाई किसी की जान' को फहद सामजी ने निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। उनके साथ में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर भी रोल प्ले करते नजर आएंगे।
  • एडवांस बुकिंग में नहीं दिखा था दम
    9/10

    एडवांस बुकिंग में नहीं दिखा था दम

    सलमान खान की यह फ‍िल्‍म एडवांस टिकट बुकिंग में भी बहुत दम नहीं दिखा पाई थी। Sacnik ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहले दिन एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 0 से 1 करोड़ के बीच हो सकता है। कुल बुक किए गए टिकटों की संख्या 0 से 50 हजार के बीच है। इस डेटा में कथित तौर पर ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं है।
  • ईद पर सलमान की फ‍िल्‍में होती हैं हिट
    10/10

    ईद पर सलमान की फ‍िल्‍में होती हैं हिट

    ईद पर सलमान खान की फ‍िल्‍में कई वर्षों से रिलीज होती आई हैं, जिन्‍होंने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कमाई की है। कोरोना के कारण हाल के कुछ वर्षों में यह क्रम टूटा जरूर है, लेकिन ईद पर आई उनकी पिछली हिट्स शानदार रही हैं। इनमें शामिल हैं- 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान'। इंडस्‍ट्री को सलमान की अपकमिंग फ‍िल्‍म से भी काफी उम्‍मीदें हैं। तस्‍वीरें, @BeingSalmanKhan व अन्‍य से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »