• होम
  • फ़ोटो
  • व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
    1/5

    व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

    तुर्की के इपेक्योलू के रहने वाले एक व्यक्ति ने डॉक्टर की एक टीम को हैरान कर दिया। डॉक्टर की एक टीम ने उसके पेट से 233 ऐसी चीजें निकाली हैं, जिनके बारे में यदि आप सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे। इनमें सिक्के, बैटरी और पेंच समेत कई अन्य चीजें शामिल हैं। इस तरह की घटनाएं अकसर सामने आती हैं, जहां लोगों के पेट से सर्जरी के जरिए कई ऐसी चीजें निकाली जाती है, जो इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि जानवरों के खाने के लिए भी नहीं बनी होती हैं।
  • व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
    2/5

    व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

    दरअसल, तुर्की के बुर्हान डेमिर नाम के एक शख्स पेट में दर्द की शिकायत के बाद अपने छोटे भाई को अस्पताल ले गए। लेकिन जब डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे स्कैन के साथ एंडोस्कोपी की तो उन्होंने पाया कि 35 वर्षीय इस व्यक्ति के पेट में 233 वस्तुएं थी। इनमें एक लाइरा (तुर्की की करेंसी) के सिक्के, बैटरी, चुम्बक, कील, कांच के टुकड़े, पत्थर और पेंच शामिल थे। सर्जन की एक टीम ने इस व्यक्ति के पेट से इन सभी वस्तुओं को सफलतापूर्वक निकाल लिया।
  • व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
    3/5

    व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. बिनीसी नाम के एक सर्जन ने बताया कि'सर्जरी के दौरान उन्होंने पाया कि एक या दो कीलें पेट की दीवार के पार हो गए थे। उन्हेंने देखा कि बड़ी आंत में धातु के दो टुकड़े और अलग-अलग साइज के दो पत्थर भी थे। सर्जन का कहना है कि 'हमने पाया कि [व्यक्ति के पेट में] बैटरी, चुंबक, कीलें, सिक्के, कांच के टुकड़े और पेंच थे। हमने उसका पेट पूरी तरह साफ कर दिया।" (Original Photo (via Newsflash))
  • व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
    4/5

    व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

    डॉक्टर की टीम का मानना है कि वयस्कों में इस तरह की घटना अकसर मानसिक रोगियों, कैदियों या दुर्व्यवहार से पीढ़ित लोगों के साथ देखने को मिलती है। व्यक्ति के भाई ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 'उसे इस अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां जांच के बाद पीढ़ित का ऑपरेशन किया गया और इन वस्तुओं को उनके पेट से निकाल दिया गया।' (Original Photo (via Newsflash))
  • व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
    5/5

    व्यक्ति के पेट से निकाले गए 233 सिक्के, कीलें, बैटरी और पत्थर, ये फोटो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

    यह स्पष्ट नहीं है कि ऑपरेशन कब हुआ था, लेकिन स्थानीय मीडिया ने इस घटना की जानकारियां 15 जून को रिपोर्ट की थी। बुरहान ने कहा: 'मैं डॉक्टरों को उनके ध्यान और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।' (Original Photo (via Newsflash))
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »