• होम
  • फ़ोटो
  • Bigg Boss 17 के ये हैं 17 खिलाड़ी : YouTube, Instagram पर हैं करोड़ों फॉलोवर्स

Bigg Boss 17 के ये हैं 17 खिलाड़ी : YouTube, Instagram पर हैं करोड़ों फॉलोवर्स

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Bigg Boss 17 के ये हैं 17 खिलाड़ी: YouTube, Instagram पर हैं करोड़ों फॉलोवर्स
    1/18

    Bigg Boss 17 के ये हैं 17 खिलाड़ी: YouTube, Instagram पर हैं करोड़ों फॉलोवर्स

    Bigg Boss 17 सीजन की शुरुआत हो गई है। पॉपुलर रिएल‍िटी शो को इस बार अलग अंदाज में पेश किया जा रहा है। नए सीजन में 17 प्रति‍योगियों को शामिल किया गया है, जिनमें टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के जाने-माने नाम हैं। टीवी की दुनिया से अंकिता लोखंडे, नील भट्ट बड़ा चेहरा हैं, जबकि सोशल मीडिया से मुनव्‍वर फारुखी और अनुराग डोभाल जैसे नाम अपने फॉलोवर्स के दम पर चुनौती देने आए हैं। यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले चेहरे क्‍या इस बार बिग बॉस में हावी होंगे या आगे रहेंगे टीवी की दुनिया के स्‍टार? बिग बॉस के हर कंटस्‍टेंट के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
  • अंकिता लोखंडे
    2/18

    अंकिता लोखंडे

    जीटीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता' से मशहूर हुईं अंकिता लोखंडे को टीवी की दुनिया का हर दर्शक पहचानता है। उन्‍हें फ‍िल्‍म ‘मणिकर्णिका' में भी देखा जा चुका है। एक टाइम था जब वह टीवी की दुनिया की सबसे महंगी एक्‍ट्रेस में थीं और तब कई बड़ी फ‍िल्‍मों के ऑफर ठुकराए। बिग बॉस 17 में वह अपने हस्‍बैंड के साथ आई हैं।
  • नील भट्ट
    3/18

    नील भट्ट

    नील भट्ट हाल के दिनों तक स्‍टार प्‍लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाई दे रहे थे। विराट चव्हाण का उनका रोल दर्शकों ने काफी पसंद किया। वह करीब 3 साल तक शो का हिस्‍सा रहे। पिछले करीब 15 साल से टीवी की दुनिया का हिस्‍सा रहे नील भट्ट बिग बॉस सीजन-17 में नजर आ रहे हैं और उन्‍होंने बिग बॉस के तीन घरों में से एक ‘दिल' में रहना चुना है।
  • ऐश्वर्या शर्मा
    4/18

    ऐश्वर्या शर्मा

    ऐश्वर्या शर्मा बिग बॉस सीजन-17 के प्रतियोगी नील भट्ट की पत्‍नी हैं। वह भी 'गुम है किसी के प्यार में' में का हिस्‍सा रह चुकी हैं। उस शो में ऐश्‍वर्या ने नील की भाभी की भूमिका न‍िभाई थी, जो उससे प्‍यार करती है, लेकिन किन्‍हीं कारणों से शादी बड़े भाई से हो जाती है। बिग बॉस सीजन-17 में वह अपने पति नील भट्ट के साथ ही एक घर में रह रही हैं।
  • मुनव्वर फारुकी
    5/18

    मुनव्वर फारुकी

    मुनव्वर फारुकी हैं कॉमेडियन। उन्‍हें कलर्स टीवी के एक शो के लिए पहले भी बुलावा आया था। कामकाज के कारण नहीं जा पाए और इस बार एंट्री बिग बॉस सीजन-17 में ली है। बीते कुछ वर्षों से मुनव्‍वर विवादों में भी रहे हैं। शो में एंट्री के दौरान पता चला था कि पिछले साल उनके शो में नहीं आ पाने के कारण एमसी स्‍टेन को जगह मिली। मुनव्‍वर की सोशल मीडिया में तगड़ी फॉलोइंग हैं। 61 लाख तो सिर्फ इंस्‍टा पर उन्‍हें फॉलो करते हैं। 40 लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर तो उनके एक यूट्यूब चैनल पर हैं।
  • अनुराग डोभाल
    6/18

    अनुराग डोभाल

    अनुराग डोभाल एक मोटोव्‍लॉगर और सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर हैं। UK07 Rider नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। 2018 में यूट्यूबर के रूप में करियर शुरू किया था और उनके 72 लाख से ज्‍यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं। इंस्‍टा पर उनके पास 51 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। उम्र 25 साल हैं और पैदाइश उत्तराखंड के देहरादून की है। बिग बॉस सीजन-17 का उन्‍हें एक बड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है।
  • अरुण माशेट्टी
    7/18

    अरुण माशेट्टी

    अरुण श्रीकांत माशेट्टी भी एक पॉपुलर गेमर हैं। साउथ इंडिया से ताल्‍लुक रखते हैं। खुद भी गेम खेलते हैं और अपने फॉलोअर्स को भी ऐसा करने के लिए कहते हैं। इंस्‍टा पर उन्‍हें 6 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर्स के तौर पर अरुण माशेट्टी भी बिग बॉस सीजन-17 में बाकी प्रतियोगियों को कड़ी टक्‍कर दे सकते हैं।
  • जिग्ना वोरा
    8/18

    जिग्ना वोरा

    जिग्ना वोरा को इंट्रोडक्‍शन की जरूरत नहीं। हाल में आई वेब सीरीज ‘स्‍कूप' उन्‍हीं के संघर्ष पर बनी है। कभी क्राइम रिपोर्टर के तौर पर पहचान रखने वालीं जिग्‍ना ने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। मुंबई के मशहूर जेजे हत्‍याकांड में वह जेल गईं। तमाम आरोपों से वर्षों तक लड़ने के बाद साबित हुईं निर्दोष। जिग्‍ना ने बिग बॉस सीजन-17 में ‘दिमाग' नाम के घर में रहने का फैसला किया है।
  • सनी आर्य
    9/18

    सनी आर्य

    सनी आर्य को लोग जानते हैं तहलका भाई के नाम से। लोगों के साथ प्रैंक करते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। बिग बॉस सीजन-17 के बाकी सोशल मीडिया स्‍टार्स के मुकाबले उनके फॉलोवर्स इंस्‍टा पर कम हो सकते हैं, लेकिन प्रतियोगी वह टक्‍कर के नजर आ रहे हैं।
  • विकी जैन
    10/18

    विकी जैन

    विकी जैन पेशे से बिजनेसमैन हैं और अंकिता लोखंडे के पति भी। अंकिता के साथ नाम जुड़ा होने से शायद वह बिग बॉस सीजन-17 के प्रतियोगी बने हैं। बिजनेस में तो सफल हैं ही, क्‍योंकि अभी महावीर इंस्पायर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं। अंकिता के बुरे वक्‍त में उन्‍होंने उन्‍हें काफी सपोर्ट किया है। देखना होगा कि बिग बॉस में यह जोड़ी क्‍या करती है।
  • सोनिया बंसल
    11/18

    सोनिया बंसल

    सोनिया बंसल मॉडल हैं और फ‍िल्‍म में भी काम कर चुकी हैं, लेकिन ज्‍यादा फेम मिला साउथ में फ‍िल्‍म करके। कई म्‍यूजिक वीडियोज में भी वह नजर आई हैं। बिग बॉस के नए सीजन में वह बाकी प्रतियोगियों के साथ कैसे गेम प्‍ले करती हैं, यह देखना दिलचस्‍प होगा।
  • सना रईस खान
    12/18

    सना रईस खान

    सना रईस खान भी बिग बॉस की प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल हुई हैं। वह एक हाई प्रोफाइल क्रिमिनल लॉयर बताई जाती हैं, जिन्‍होंने आर्यन खान ड्रग केस में अहम भूमिका निभाई। अपने एक्‍सपीरियंस को वह इस शो में किस तरह से पेश कर पाती हैं, यह देखने वाली बात होगी।
  • नवीद सोले
    13/18

    नवीद सोले

    नवीद सोले का नाम हमने भी पहले नहीं सुना था। खबरों की मानें तो वह लंदन में फार्मासिस्ट हैं। शो में हिंदी भी नहीं बोल पा रहे। 29 साल के हैं और सोशल मीडिया में 10 लाख से कुछ कम फॉलोवर्स रखते हैं। उनके वीडियोज में वह अपने फील्‍ड से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं। वह एक रिएलिटी शो का हिस्‍सा भी पूर्व में रह चुके हैं।
  • फिरोजा खान
    14/18

    फिरोजा खान

    फिरोजा खान की पहचान एक रैपर और सिंगर की है। वह रैपिंग पर आधारित शो हसल 2.0 में नजर आ चुकी हैं और उनके जानने पहचानने वाले फ‍िरोजा को खानजादी भी कहते हैं। बिग बॉस का नया सीजन अभी शुरू ही हुआ है, ऐसे में कहा नहीं जा सकता कि फ‍िरोजा किस तरह इस शो में अपने दांव चलेंगी।
  • मन्नारा चोपड़ा
    15/18

    मन्नारा चोपड़ा

    मन्नारा चोपड़ा का ताल्‍लुक फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री से हैं, उससे भी खास बात कि वह प्रियंका चोपड़ा की बहन लगती हैं। एक किस को लेकर वह विवादों में रह चुकी हैं। बिग बॉस सीजन-17 में मन्नारा क्‍या दांव चलती हैं, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। गौर करने वाली बात है कि वह इस सीजन की पहली प्रतियोगी हैं, जिन्‍होंने शो में एंट्री ली।
  • रिंकू धवन
    16/18

    रिंकू धवन

    रिंकू धवन बीते 20 साल से भी ज्‍यादा वक्‍त से टीवी इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा हैं और कई जानेमाने शोज में नजर आई हैं। ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में दर्शकों ने उन्‍हें काफी पसंद किया। उससे भी ज्‍यादा पहचान पाई 'कहानी घर घर की' में अपनी एक्टिंग से। बिग बॉस में उनकी एंट्री से रिंकू के फैंस काफी उत्‍साहित होंगे।
  • अभिषेक कुमार
    17/18

    अभिषेक कुमार

    अभिषेक कुमार ने बिग बॉस शुरू होते ही हंगामा काटना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन वह शो की दो प्रतियोगियों से भिड़ गए। ‘उड़ारियां' में निभाए गए अमरीक सिंह विर्क के किरदार से उन्‍हें पहचान मिली है। खास बात है कि बिग बॉस सीजन-17 में वह एकदम लड़ने झगड़ने वाले मूड में दिख रहे हैं, लेकिन सिर्फ झगड़ना इस शो की पहचान नहीं है।
  • ईशा मालवीय
    18/18

    ईशा मालवीय

    ईशा मालवीय भी उड़ारियां में नजर आई थीं। उन्होंने जैस्मिन कौर संधू का किरदार निभाया था। काफी छोटी उम्र से वह इस फील्‍ड में एक्टिव हैं। बिग बॉस में एंट्री करते ही उन्‍होंने अभिषेक कुमार से बड़ी फाइट की। इसे देखकर शो के प्रतियोगी हैरान रह गए। बाद में दोनों को साथ बात करते देख कहने लगे कि दोनों की केमिस्‍ट्री कुछ समझ नहीं आ रही। तस्‍वीरें, जियोसिनेमा के ट्विटर हैंडल से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »