Mi Notebook Pro 15 (2020) 12 जून को होगा लॉन्च, पहली झलक आई सामने

मी नोटबुक प्रो 15 इनहांस्ड एडिशन में 15.6 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ 100 प्रतिशत sRGB हाई कलर गैमट दिया गया है। यह लैपटॉप 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7-10510यू प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 10 जून 2020 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook Pro 15 (2020) चीन में होगा लॉन्च
  • Xiaomi भारत में 11 जून को लॉन्च करेगा Mi Notebook
  • Mi Notebook Pro 15 Enhanced Edition साल 2019 में हुआ था लॉन्च

Mi Notebook Pro 15 (2020) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध

Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। भारत लॉन्च से दो दिन पहले Xiaomi ने एक नए लैपटॉप लॉन्च की घोषणा की है, जो चीन में 12 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह नया लैपटॉप Mi Notebook Pro 15 (2020) है। मंगलवार को शाओमी ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की। जैसा कि नाम से समझ आता है यह साल 2019 में लॉन्च हुए Mi Notebook Pro 15 Enhanced Edition का नया वर्ज़न होगा। वीबो पोस्ट में प्रमोशनल पोस्टर भी साझा किया गया है, जिसमें लैपटॉप के डिस्प्ले के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रो कार्ड स्लॉट देखने को मिला है। इसके अलावा, शाओमी भारत में अपना पहला लैपटॉप लाइनअप कल यानी 11 जून को लॉन्च करने वाली है।

Xiaomi के वीबो पोस्ट में आगामी लैपटॉप से संबंधित प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा नहीं होता। हालांकि, शाओमी ने यह संकेत दिए हैं कि नया Mi Notebook Pro 15 (2020) मौजूदा Mi Notebook Pro 15 Enhanced Edition से काफी बेहतर होगा। साझा किए गए पोस्टर में मी नोटबुक 15 (2020) के स्लिम बेजल्स देखने को मिले हैं, वहीं लैपटॉप की स्क्रीन टॉप और बॉटम में मोटे बेजल दिए गए हैं, बिल्कुल पुराने मी नोटबुक 15 एनहांस्ड एडिशन की तरह। नए लैपटॉप से संबंधित ज्यादा जानकारी का खुलासा 12 जून लॉन्च इवेंट के दौरान होगा।

मी नोटबुक प्रो 15 इनहांस्ड एडिशन में 15.6 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ 100 प्रतिशत sRGB हाई कलर गैमट दिया गया है। यह लैपटॉप 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7-10510यू प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 16 जीबी रैम, Nvidia GeForce MX250 जीपीयू और 1 टीबी तक की स्टोरेज प्राप्त होती है। वहीं, इस लैपटॉप में 60 वॉट बैटरी के साथ फुल साइज़ बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए मी नोटबुक एनहांस्ड  एडिशन में एचडीएमआई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

इसी दौरान शाओमी भारत में गुरुवार को अपना पहला लैपटॉप Mi Notebook लॉन्च करने जा रही है। यह लैपटॉप केवल भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस दिन मी नोटबुक के साथ Mi Notebook Horizon Edition भी पेश किया जाएगा, जिसके बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन सामने आ चुकी है। भारत का मी नोटबुक मॉडल 10th जनरेशनल इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
Advertisement

https://i.gadgets360cdn.com/large/xiaomi_mi_logo_reuters_small_1538226685629.jpg?downsize=160:120&output-quality=80&output-format=webp  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

2.00 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.