तोशिबा ने लॉन्च किया नया टू-इन-वन लैपटॉप, 16 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2017 17:37 IST
सीईएस 2017 में जापानी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक दिग्गज तोशिबा ने अपने पोर्टेजे सीरीज़ में टू-इन-वन पोर्टेजे एक्स20डब्ल्यू लॉन्च कर दिया। अभी इस टी-इन-वन लैपटॉप की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है।

तोशिबा पोर्टेजे एक्स20 अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन स्टोर के जरिए स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। द वर्ज के मुताबिक, जबकि ऑनिक्स ब्लू वेरिएंट महीने के आखिर में तोशिबा की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

पोर्टेजे एक्स20 कनवर्टेबल का अहम फ़ीचर 16 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ बताई जा रही है। यह डिवाइस 15.4 एमएम पतला है और इसका वज़न 1.13 किलोग्राम से कम है। लैपटॉप को 360 डिग्री पर घुमाया जा सकता है जिससे इसे चार अलग-अलग व्यूइंग एंगल- लैपटॉप, टैबलेट, टैबलटॉप, प्रेज़ेटेशन और ऑडियंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें दो आईआर कैमरा है जो विंडोज़ हैलो फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट करता है।
 

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो विंडोज़ 10 प्रो पर चलने वाले तोशिबा पोर्टेजे एक्स20डब्ल्यू में 12.5 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) मल्टी-टच वाइड एंगल डिस्प्ले है। जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस डिवाइस में सातवीं जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
Advertisement

इस लैपटॉप में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, थंडरबोल्ट 3 पोर्ट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। तोशिबा पोर्टेजे एक्स20डब्ल्यू एक ट्रूपेन के साथ आता है माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में कहा, ''जिसमें वैकॉम फील टेक्नोलॉजी दी गई है और यह 2,048 लेवल का प्रेशर डिटेक्ट कर सकता है, यह नोट्स लेने के लिए परफेक्ट है। माइक्रोसॉफ्ट एज में वेबपेज पर ड्रॉइंग और विंडोज़ इंक का इस्तेमाल करता है।''
Advertisement

तोशिबा पोर्टेजे एक्स20डब्ल्यू में हार्मन कार्डन स्टीरियो स्पीकर हैं। यह डीटीएस साउंड सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Toshiba, Toshiba Portege X20W, Laptops, 2 in 1, CES, CES 2017, Windows 10

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.