सैमसंग नोटबुक 9 प्रो लॉन्च, इसके साथ मिलेगा एस पेन

सैमसंग ने शुरुआत में अपने एस पेन स्टायलस को एक्सक्लूसिव तौर पर फैबलेट और टैबलेट में दिया था। लेकिन अब सैमसंग ने अपने नोटबुक 9 प्रो फ्लेक्सिबल लैपटॉप के साथ भी एक इंटीग्रेटेड एस पेन दिया है। कंप्यूटेक्स 2017 में कंपनी ने 13.3 इंच और 15 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट लॉन्च किए। नोटबुक 9 प्रो 360 डिग्री हिंज के साथ आता है। हालांकि, अभी इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2017 11:53 IST
ख़ास बातें
  • नए लैपटॉप को दो स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है
  • सैमसंग नोटबुक 9 प्रो विंडोज़ 10 पर चलता है
  • इस लैपटॉप में कोर आई7 प्रोसेसर दिया गया है
सैमसंग ने शुरुआत में अपने एस पेन स्टायलस को एक्सक्लूसिव तौर पर फैबलेट और टैबलेट में दिया था। लेकिन अब सैमसंग ने अपने नोटबुक 9 प्रो फ्लेक्सिबल लैपटॉप के साथ भी एक इंटीग्रेटेड एस पेन दिया है। कंप्यूटेक्स 2017 में कंपनी ने 13.3 इंच और 15 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट लॉन्च किए। नोटबुक 9 प्रो 360 डिग्री हिंज के साथ आता है। हालांकि, अभी इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन आने वाले समय में इस डिवाइस को उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

सैमसंग नोटबुक 9 प्रो विंडोज़ 10 पर चलता है और इसमें एक इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर दिया गया है। 13.3 इंच और 15 इंच वाले दोनों लैपटॉप में फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्प्ले है लेकिन छोटे वेरिएंट में एक इंटीग्रेटेड इंटेल एचडी ग्राफिक्स 620 चिप दिया गया है। जबकि बड़े वेरिएंट में अलग से एएमडी रेडियॉन आरएक्स 540 ग्राफिक्स है। सैमसंग नोटबुक 9 प्रो के 13.3 इंच वेरिएंट में 8 जीबी डीडीआर4 रैम है जबकि 15 इंच वेरिएंट में 16 जीबी रैम है। दोनों वेरिएंट को 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

बहरहाल, अब बात करते हैं सैमसंग नोटबुक 9 प्रो के सबसे ख़ास फ़ीचर- नए एस पेन स्टायलस की। कंपनी का दावा है यह जो 0.7 एमएम टिप के साथ आता है और 4,000 से ज़्यादा लेवल के प्रेशर को पहचान सकता है। इसके अलावा एस पेन एयर कमांड फ़ीचर से भी लैस है, जिसे यूज़र नोट लेने, डॉक्यूमेंट एडिट करने और कलाकारी करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने अपनी रिलीज़ में कहा, ''एस पेन आसान इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से विंडोज़ इंक वर्कस्पेस को सपोर्ट करता है और इसमें अतिरिक्त इंक-पावर्ड फ़ीचर भी हैं। एस पेन हमेशा ऑन रहता है और इसे कभी चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती।''

पोर्ट की बात करें तो, सैमसंग नोटबुक 9 प्रो में दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। दूसरे कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें तो इस लैपटॉप में 802.11 एसी 2x2 और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

सैमसंग नोटबुक 9 प्रो के 13.3 इंच वेरिएंट का डाइमेंशन 310.13x216.92x16.00 मिलीमीटर और वज़न करीब 1.3 किलोग्राम है। जबकि 15 इंच वेरिएंट का डाइमेंशन 367.22x239.01x17.02 मिलीमीटर और वज़न 1.72 किलोग्राम है। लैपटॉप को टाइटन सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  6. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  8. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  9. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  10. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.