CES 2026: Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप हुए लॉन्च, 30 घंटे बैटरी बैकअप और नए Intel चिप्स

Samsung ने CES 2026 में Galaxy Book 6 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें नए Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Book 6 सीरीज में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर
  • Ultra और Pro मॉडल्स में AMOLED डिस्प्ले और 30 घंटे बैटरी
  • AI फीचर्स और बेहतर कूलिंग सिस्टम के साथ नया डिजाइन

Samsung Galaxy Book 6 सीरीज CES 2026 में नए Intel चिप्स के साथ लॉन्च

Photo Credit: Samsung

Samsung ने CES 2026 के दौरान अपनी नई Galaxy Book 6 लैपटॉप से पर्दा उठा दिया है। इस लाइनअप में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 शामिल हैं। नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर हैं, जो Intel के नए 18A प्रोसेस पर बने पहले क्लाइंट चिप्स बताए जा रहे हैं। Samsung के मुताबिक, यह प्रोसेसर CPU, GPU और AI परफॉर्मेंस तीनों में बेहतर आउटपुट देने में सक्षम हैं। Galaxy Book 6 Ultra और Pro मॉडल्स में Dynamic AMOLED 2X पैनल दिया गया है और ये फुल चार्ज में 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करते हैं।

Galaxy Book 6 सीरीज में AI को खास फोकस में रखा गया है। इन लैपटॉप्स में मौजूद Neural Processing Unit (NPU) 50 ट्रिलियन ऑपरेशन्स प्रति सेकंड तक हैंडल कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे इमेज एडिटिंग, ट्रांसलेशन और अन्य AI आधारित टास्क्स ज्यादा तेजी से पूरे होंगे, वो भी क्लाउड पर ज्यादा निर्भर हुए बिना। Windows 11 में Galaxy AI फीचर्स को भी इंटीग्रेट किया गया है, जिससे सर्च, नोट समराइजेशन और इमेज एडिटिंग जैसे काम आसान हो जाते हैं।

Advertisement

परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy Book 6 Ultra को खास तौर पर पावर यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 5070 या RTX 5060 Laptop GPU का ऑप्शन मिलता है, जो वीडियो एडिटिंग, 3D ग्राफिक्स और AI टूल्स के इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जा रहा है। वहीं, Pro और Ultra मॉडल्स में Samsung ने कूलिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। Pro सीरीज में पहली बार वेपर चेंबर कूलिंग दी गई है, जबकि Ultra मॉडल में कूलिंग कंपोनेंट्स को और बड़ा किया गया है।

डिस्प्ले सेक्शन में Galaxy Book 6 Ultra और Galaxy Book 6 Pro मॉडल्स में Dynamic AMOLED 2X पैनल दिया गया है, जो 1,000 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस और 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Vision Booster टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आसपास की लाइट के हिसाब से कलर और कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करती है। इसके साथ Gorilla Glass और DXC कोटिंग दी गई है, जिससे रिफ्लेक्शन कम होने और स्क्रीन की ड्यूरेबिलिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।

बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो Samsung का कहना है कि Galaxy Book 6 Ultra और Pro एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकते हैं। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से करीब 30 मिनट में बैटरी का आधे से ज्यादा हिस्सा चार्ज हो सकता है। ऑडियो के लिए Galaxy Book 6 Ultra में छह-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें Dolby Atmos और फोर्स-कैंसलिंग वूफर्स शामिल हैं। इसके अलावा, Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के साथ बेहतर इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जिससे डिवाइसेस के बीच फाइल ट्रांसफर और कंटेंट शेयर करना आसान हो जाता है।

Advertisement

Galaxy Book 6 सीरीज पहले से ज्यादा स्लिम बनाई गई है। Galaxy Book 6 Ultra की मोटाई 15.4mm बताई गई है, जबकि 16-इंच Galaxy Book 6 Pro सिर्फ 11.9mm पतला है।

उपलब्धता की बात करें तो Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 की बिक्री जनवरी 2026 के अंत से चुनिंदा मार्केट्स में शुरू होगी। ये लैपटॉप ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शंस में आएंगे। वहीं, Galaxy Book 6 Enterprise Edition को अप्रैल 2026 में कुछ देशों में लॉन्च किया जाएगा, जिसे खास तौर पर मैनेज्ड IT एनवायरनमेंट्स के लिए तैयार किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.