JioBook (2023) लैपटॉप आज होगा लॉन्‍च, होंगी ये खूबियां और प्राइस!

JioBook (2023) : डिजाइन में भी बदलाव मिलने की उम्‍मीद है साथ ही सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के लेवल पर इस लैपटॉप को जरूरी अपग्रेड्स दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 13:27 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का नया लैपटॉप आ हो रहा है लॉन्‍च
  • कंपनी ने पिछले साल लॉन्‍च किया था पहला लैपटॉप
  • 20 हजार रुपये से कम में इसे पेश किया जा सकता है

जियो के सेकंड जेनरेशन लैपटॉप को ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर पहले ही टीज किया जा चुका है।

Photo Credit: Amazon India

रिलायंस जियो (Jio) का नया लैपटॉप आज भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। नए JioBook (2023) को लेकर अनुमान है कि यह पिछले साल आए जियोबुक से ज्‍यादा पोर्टेबल होगा और बैटरी लाइफ के मामले में दमदार रहेगा। डिजाइन में भी बदलाव मिलने की उम्‍मीद है साथ ही सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के लेवल पर इस लैपटॉप को जरूरी अपग्रेड्स दिए जा सकते हैं। सबसे खास होने वाली है इस लैपटॉप की कीमत। आइए जानते हैं JioBook (2023) से जुड़े सभी अपडेट्स। 

जियो के सेकंड जेनरेशन लैपटॉप को ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर पहले ही टीज किया जा चुका है। यह काफी हल्‍का होगा। वजन एक किलो से कम 990 ग्राम होने वाला है। प्रोसेसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

माना जा रहा है कि नए जियो लैपटॉप की बैटरी लाइफ भी इसके पिछले वर्जन से दमदार हो सकती है। यह 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है। ब्‍लू और ग्रे कलर ऑप्‍शन में इसे पेश किया जा सकता है। यह लैपटॉप जियो के ही ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करेगा। कई जियो ऐप्‍स इसमें प्रीलोड होंगे। 

सबसे खास होने वाली है JioBook (2023) की कीमत। इसे 20 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 में गवर्नमेंट-ईमार्केटप्लेस (GEM) पर JioBook को 19,500 रुपये में लाया गया था। बाद में रिलायंस डिजिटल पर उस लैपटॉप को 15,799 रुपये में लिस्ट किया गया था। 
Advertisement

पिछले साल आए JioBook में 11 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई थी। लैपटॉप में Snapdragon 665 प्रोसेसर था। उसमें 2GB LPDDR4x RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई थी। यह JioOS पर चलता है, जिसकी बैटरी लाइफ 8 घंटे से ज्‍यादा है। JioBook में 4G कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स फास्ट इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। आज लॉन्‍च होने जा रहे JioBook (2023) में भी 4जी कनेक्टिविटी मिलने की उम्‍मीद है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.