भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होगा Xiaomi का RedmiBook लैपटॉप, जानें सब कुछ

RedmiBook का भारत लॉन्च 3 अगस्त के लिए निर्धारित कर दिया गया है। Xiaomi ने मंगलवार को एक मीडिया आमंत्रण के माध्यम से पुष्टि की।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2021 18:26 IST
ख़ास बातें
  • RedmiBook मॉडल की कीमत और उपलब्धता की घोषणा 3 अगस्त को की जाएगी।
  • Xiaomi ने हाल ही में RedmiBook Pro 14, Pro 15 मॉडल की घोषणा की।
  • Xiaomi द्वारा अपने Mi नोटबुक लैपटॉप रेंज का विस्तार करने की भी सूचना है।

RedmiBook का टीज़र पोस्टर डिस्प्ले के किनारों पर मोटे बेज़ल के साथ एक क्लासिक डिज़ाइन का संकेत देता है।

RedmiBook का भारत लॉन्च 3 अगस्त के लिए निर्धारित कर दिया गया है। Xiaomi ने मंगलवार को एक मीडिया आमंत्रण के माध्यम से पुष्टि की। कंपनी ने कुछ दिनों पहले भारत में पहले Redmi-ब्रांडेड लैपटॉप के लॉन्च को टीज किया और अब लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। Xiaomi ने पिछले साल Mi नोटबुक रेंज के लॉन्च के साथ भारत में लैपटॉप सेगमेंट में प्रवेश किया था और अब RedmiBook रेंज भी भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। यह डिवाइस आक्रामक कीमत और प्रतिस्पर्धी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होने की संभावना है। चीन में Xiaomi पहले ही RedmiBook, RedmiBook Air और RedmiBook Pro मॉडल पेश कर चुकी है।

“पिछले साल, Redmi एक फोन-प्लस रणनीति के साथ एक स्मार्टफोन ब्रांड से अधिक बन गया। हमने ऐसे उत्पाद लॉन्च किए हैं जो आपके फोन और आपकी जीवनशैली के हिस्सा होंगे, जैसे पावर बैंक, ईयरबड और स्मार्ट बैंड। इस साल हमने एक कदम आगे बढ़ाया और स्मार्ट टेलीविजन सेगमेंट में भी कदम रखा। अब हमारे पास कुछ बहुत ही दिलचस्प आ रहा है। क्या आप #RedmiBook के साथ ##SuperStart लाइफ के लिए तैयार हैं?” कंपनी ने अपने इन्वाइट में कहा। 

टीज़र पोस्टर में डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेज़ेल्स के साथ एक क्लासिक डिज़ाइन दिखाया गया है, विशेष रूप से नीचे और ऊपर के हिस्से में। चीन में कंपनी ने कई RedmiBook मॉडल लॉन्च किए हैं, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि कौन सा मॉडल से यह भारत में अपनी शुरुआत करेगी। Redmi Book सीरीज़ को पहली बार 2019 में चीन में पेश किया गया था और तब से घरेलू बाजार में कई ऑप्शन लॉन्च किए गए हैं। सबसे हाल के लॉन्च में RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 लैपटॉप AMD Ryzen और 11 वीं जेनरेशन के Intel Core प्रोसेसर दोनों वर्जन में शामिल हैं।

Xiaomi द्वारा RedmiBook उतारे जाने के साथ, देश में अपने Mi Notebook प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार करने की भी खबर है। अधिक विशेष रूप से, भारत में Mi Notebook Pro 14, Mi Notebook Ultra 15.6 लैपटॉप लाए जाने की सूचना है। हालाँकि Xiaomi ने अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RedmiBook India Launch, RedmiBook launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.