Realme GT 5G फोन के साथ 15 जून को लॉन्च होंगे लैपटॉप और टैबलेट!

Realme GT 5G का ग्लोबल लॉन्च 15 जून को होने जा रहा है। इसके साथ ही संभावना है कि कंपनी अपनी नई कैटगरी की शुरूआत के तौर पर एक नया लैपटॉप और टेबलेट भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 जून 2021 13:06 IST
ख़ास बातें
  • नई कैटगरी के साथ एक नया लैपटॉप और टेबलेट भी लॉन्च कर सकती है कंपनी।
  • Realme Book लैपटॉप में हो सकती है एल्यूमीनियम बॉडी।
  • Realme Pad नाम से लॉन्च हो सकती है कंपनी की टेबलेट।

Realme GT 5G का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 15 जून को 5.30pm (IST) पर शुरू होगा।

Realme GT 5G का ग्लोबल लॉन्च 15 जून को होने जा रहा है। इसके साथ ही संभावना है कि कंपनी अपनी नई कैटगरी की शुरूआत के तौर पर एक नया लैपटॉप और टेबलेट भी लॉन्च कर सकती है। Realme के इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने इन डिवाइसेज के लॉन्च के बारे में एक टीजर के रूप में इशारा भी दिया है। टीजर में पता चलता है कि Realme GT स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में कंपनी लैपटॉप और टेबलेट भी लॉन्च कर सकती है। ऐसी खबर है कि लैपटॉप को Realme Book और टेबलेट को Realme Pad नाम दिया गया है। 

माधव सेठ ने ट्वीट के जरिए कहा, "हम कुछ नई प्रोडक्ट श्रेणियों पर काम कर रहे हैं। #realmeGT Global Launch में एक नए सरप्राइज़ के लिए तैयार रहें! मुझे पता है कि आप सबने इसका अंदाजा लगा लिया है। आप अपने जवाबों के साथ रिप्लाई करें।" 

ट्वीट में जो फोटो शेयर की गई है उसमें केंद्र में GT शब्द लिखा हुआ है। वहीं जब ‘T' पर ध्यान से देखा जाए तो कुछ लैपटॉप और टेबलेट जैसी छवि दिखाई पड़ती है। Realme GT 5G का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 15 जून को 5.30pm (IST) पर शुरू होगा। 

Realme Book लैपटॉप की कुछ समय पहले लीक हुई इमेज में पता चल रहा था कि इसका मॉडल MacBook के डिजाइन से प्रेरित लग रहा है। ऐसा कहा गया है कि इसमें एल्यूमीनियम बॉडी और 3.2 एस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले होगी। बॉटम साइड में स्पीकर ग्रिल दी गई है और वायु प्रवाह के लिए छेद दिए गए हैं। स्क्रीन के चारों और स्लिम बेजल हैं और टॉप पर Realme logo होगा। वहीं Realme Pad की लीक इमेज में पता चलता है कि यह काफी स्लिम होगी। यह iPad Pro की तरह किनारों पर से बहुत शार्प होगी और कैमरा मॉड्यूल में हल्का बम्प होगा। वही इमेज ताजा लीक हुए टीजर में भी देखी जा सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.