एक कंप्यूटर जिसकी कीमत है करीब 300 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 नवंबर 2015 19:13 IST
छोटे कंप्यूटर बनाने में माहिर कंपनी रासबेरी पाई फाउंडेशन ने अपने कंप्यूटर लाइनअप में एक और किफायती पेशकश की है। कंपनी ने रासबेरी पाई ज़ीरो कंप्यूटर लॉन्च किया है और इसे अब तक का सबसे सस्ता कंप्यूटर बताया गया है। 5 डॉलर (करीब 320 रुपये) की कीमत वाला रासबेरी पाई ज़ीरो अब तक का सबसे छोटा पाई कंप्यूटर है। इसका डाइमेंशन 65x30x5 मिलीमीटर है।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो रासबेरी पाई ज़ीरो ब्रॉडकॉम के बीसीएम2835 एप्लिकेशन प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी क्लॉक स्पीड है 1 गीगाहर्ट्ज़ एआरएम11 कोर। कंपनी का कहना है कि यह चिपसेट रासबेरी पाई 1 से 40 फीसदी ज्यादा तेज है। इसमें 512 एमबी का रैम है और स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह मिनी-एचडीएमआई सॉकेट के साथ आता है जो 1080 पिक्सल के वीडियो आउटपुट को सपोर्ट करता है। इसमें 40-पिन जीपीआईओ हेडर और कम्पोज़िट वीडियो हेडर मौजूद है। ध्यान रहे कि इसमें स्टेंडर्ड यूएसबी या इथरनेट पोर्ट मौजूद नहीं है। इसे अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए अतिरिक्त हब की ज़रूरत पड़ेगी।

अब बात सॉफ्टवेयर की। यह कंप्यूटर लाइनेक्स पर बेस्ड रासबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसका प्रोसेसिंग पावर इतना तो है ही कि यह माइनक्राफ्ट जैसे ऐप को चला ले। यह यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में उपलब्ध है। फिलहाल, इसे भारत में बेचे जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। पर पुराने अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह आधिकारिक स्टोर पर जल्द ही उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.