मात्र 330 रुपये वाले कंप्यूटर में अब ये शानदार फ़ीचर भी मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2016 12:39 IST
रासबेरी पाई फाउंडेशन ने पिछले साल नवंबर में अब तक का सबसे सस्ता कम्प्यूटर लॉन्च किया था। रासबेरी पाई जीरो कम्प्यूटर की कीमत 5 डॉलर (करीब 330 रुपये) रखी गई थी। दुनिया का सबसे छोटा कम्प्यूटर बनाने वाली इस कंपनी ने अब जोरो मॉडल को अपग्रेड किया है और इसमें एक कैमरा कनेक्टर फीचर भी दे दिया है।

रासबेरी पाई के संस्थापक इबेन उप्टॉन के मुताबिक, रासबेरी पाई जीरो में कैमरा कनेक्टर फीचर की सबसे ज्यादा मांग थी। कंपनी ने जानकारी दी कि जीरो में कैमरा कनेक्ट करने के लिए एक 6 इंच का एडेप्टर केबल दिया गया है।
Advertisement

उन्होंने आगे बताया, ''रासबेरी पाई जीरो यूरोप में पाई हट और पाईमोरोनी के जरिए खरीदा जा सकता है और अमेरिका मेंयह एडाफ्रूटऔर माइक्रो सेंटर के इन-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। करीब 30,000 नए जीरो कम्प्यूटर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हम हर रोज हजारों और रासबेरी पाई जीरो बनाएंगे। ''

याद दिला दें, रासबेरी पाई ज़ीरो ब्रॉडकॉम के बीसीएम2835 एप्लिकेशन प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी क्लॉक स्पीड है 1 गीगाहर्ट्ज़ एआरएम11 कोर। कंपनी का कहना है कि यह चिपसेट रासबेरी पाई 1 से 40 फीसदी ज्यादा तेज है। इसमें 512 एमबी का रैम है और स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी। इसका डाइमेंशन 65x30x5 मिलीमीटर है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह मिनी-एचडीएमआई सॉकेट के साथ आता है जो 1080 पिक्सल के वीडियो आउटपुट को सपोर्ट करता है। इसमें 40-पिन जीपीआईओ हेडर और कम्पोज़िट वीडियो हेडर मौजूद है। ध्यान रहे कि इसमें स्टेंडर्ड यूएसबी या इथरनेट पोर्ट मौजूद नहीं है। इसे अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए अतिरिक्त हब की ज़रूरत पड़ेगी।अब बात सॉफ्टवेयर की। यह कंप्यूटर लाइनेक्स पर बेस्ड रासबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसका प्रोसेसिंग पावर इतना तो है ही कि यह माइनक्राफ्ट जैसे ऐप को चला ले।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.