माइक्रोमैक्स का 1 टीबी स्टोरेज वाला विंडोज 10 लैपटॉप 18,990 रुपये में

माइक्रोमैक्स का 1 टीबी स्टोरेज वाला विंडोज 10 लैपटॉप 18,990 रुपये में
विज्ञापन
स्मार्टफोन बनाने के लिए पहचानी जाने वाले कंपनी माइक्रोमैक्स ने सोमवार को अपनी दो नई विंडोज 10 लैपटॉप सीरीज माइक्रोमैक्स इगनाइट और माइक्रोमैक्स अल्फा लॉन्च करने की जानकारी दी। कंपनी ने इसके साथ माइक्रोमैक्स इगनाइट सीरीज का पहला लैपटॉप माइक्रोमैक्स इगनाइट एलपीक्यू61 भी पेश किया। यह लैपटॉप 18,990 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

इन दोनों लैपटॉप सीरीज के जरिए कंपनी की नज़र अलग-अलग किस्म के ग्राहकों पर है। कंपनी ने बताया है कि माइक्रोमैक्स इगनाइट सीरीज के लैपटॉप पावर यूज़र के लिए हैं जबकि माइक्रोमैक्स अल्फा सीरीज पहली बार लैपटॉप इस्तेमाल करने वालों के लिए है। याद रहे कि कंपनी ने पहले लैपबुक और टू-इन-वन लैपटैब्स पेश कर चुकी है।
 
micromax ignite lpq61 flipkart

माइक्रोमैक्स इगनाइट एलपीक्यू61 में 14 इंच का एचडी (1366x768 पिक्सल) आईपीएस एलईडी बैकलिट डिस्प्ले है। इस प्राइसरेंज में इस लैपटॉप की सबसे अहम खासियत 1 टीबी की स्टोरेज है। इसमें इंटल पेंटियम एन3700 प्रोसेसर के साथ इंटल एचडी ग्राफिक्स और 4 जीबी के डीडीआर3 रैम दिए गए हैं।

माइक्रोमैक्स इगनाइट एलपीक्यू61 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक माइक्रो-एचडीएमआई पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड रीडर, इथरनेट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0 और 3.5 एमएए ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें एचडी वेबकैम और स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। यह काले रंग में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »