MacBook Pro नए अवतार में भारत में लॉन्च, जानें कीमतें

Apple ने MacBook Pro मॉडल को अपडेट किया है, जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मई 2019 15:55 IST
ख़ास बातें
  • टच बार के साथ 2019 MacBook Pro मॉडल की रेंज़ 1,59,900 रुपये से शुरू
  • इस सप्ताह के अंत तक Apple के ऑथोराइज्ड रिसेलर पर उपलब्ध होंगे नए मॉडल
  • 15 इंच के टॉप वेरिएंट में है ऑक्टा-कोर आई9 प्रोसेसर

MacBook Pro नए अवतार में भारत में लॉन्च, जानें कीमतें

Apple ने MacBook Pro मॉडल को अपडेट किया है, अब ऐप्पल मैकबुक प्रो मॉडल टच बार के साथ तेज इंटेल कोर प्रोसेसर और 'बटरफ्लाई' कीबोर्ड के अपडेटेड वर्जन के साथ आएंगे। Apple का दावा है कि 2019 MacBook Pro लैपटॉप मौजूदा क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस मॉडल की तुलना में दो गुना तेज़ परफॉर्मेंस देते हैं और हेक्सा-कोर प्रोसेसर मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक पावरफुल हैं। 15 इंच के मैकबुक प्रो में नए ऑक्टा-कोर इंटेल चिप का विकल्प मिलता है जो नए मैकबुक प्रो मॉडल को अबतक का सबसे तेज मैक नोटबुक बनाएगा। इसके अलावा Apple ने बताया कि 'बटरफ्लाई' मैकेनिज्म जो बड़ी संख्या में मैकबुक यूज़र के लिए एक समस्या रहा है, विशेष रूप से 2019 MacBook Pro मॉडल में इसमें बदलाव किया गया है।

नए ऐप्पल मैकबुक प्रो रेंज में सबसे पावरफुल विकल्प 15 इंच का मॉडल है जो 9वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है। 15 इंच के मैकबुक प्रो का टॉप वेरिएंट 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर इंटेल कोर आई9 प्रोसेसर से लैस है जो 4.8 गीगाहर्ट्ज़ तक के टर्बो बूस्ट स्पीड के साथ आएगा।

हालांकि, 15 इंच की रेंज का बेसिक मॉडल भी है जो 2.6 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और 4.5 गीगाहर्ट्ज़ तक के टर्बो बूस्ट स्पीड से लैस है। बेस मॉडल 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज से लैस है तो वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। दोनों ही मॉडल में 16 जीबी रैम दी गई है।



याद करा दें कि पिछले साल आए 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल के सबसे पावरफुल विकल्प में 8वीं पीढ़ी, हेक्सा-कोर इंटेल कोर आई7 और कोर आई9 प्रोसेसर थे जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.9 गीगाहर्ट्ज़ थी। यह इस बात का संकेत देता है कि नए 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल में महत्वपूर्ण परफॉर्मेंस अपग्रेड है।
Advertisement

नए 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल के अलावा Apple ने 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल के प्रमुख प्रोसेसर में कुछ बदलाव किए हैं जो टच बार के साथ आते हैं। नए लाइनअप के बेस वेरिएंट में 8वीं पीढ़ी, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर हैं, जिनकी टर्बो बूस्ट 4.1 गीगाहर्ट्ज़ तक है।
Advertisement

पिछले साल आए 13 इंच के मैकबुक प्रो मॉडल 8वीं पीढ़ी, क्वाड-कोर इंटेल कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर से लैस थे जिनकी क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। टच बार के साथ पिछले साल लॉन्च हुए 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं।
 


Advertisement
कीमत की बात करें तो अपडेटेड मॉडल भारत में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। टच बार के साथ अपडेटेड 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल और 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल Apple के ऑथोराइज्ड रिसेलर पर इस सप्ताह के अंत तक उपलब्ध होंगे और इनकी कीमत क्रमश: 1,59,900 रुपये और 1,99,900 रुपये है। यह कीमत पिछली जेनरेशन के मैकबुक मॉडल की तुलना में क्रमशः 10,000 रुपये और 25,000 रुपये कम है। जैसे ही सभी मॉडल की कीमत की जानकारी उपलब्ध होगी हम अपनी खबर को अपडेट करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.