MacBook Air (2025) भारत में Rs 99,900 की शुरुआती कीमत में लॉन्च, 15 इंच डिस्प्ले, 18 घंटे की है बैटरी!

नए लैपटॉप को कंपनी ने 13 इंच डिस्प्ले, और 15 इंच डिस्प्ले साइज में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 08:51 IST
ख़ास बातें
  • इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है
  • MacBook Air (2025) में M4 चिप लगी है
  • लैपटॉप वेब ब्राउजिंग के लिए 15 घंटे का बैकअप दे सकता है

MacBook Air (2025) में 24GB तक रैम का विकल्प है

Photo Credit: Apple

Apple ने बुधवार को अपना एंट्री लेवल लैपटॉप MacBook Air (2025) भारत में लॉन्च कर दिया। यह लैपटॉप कंपनी के 10 कोर चिपसेट M4 के साथ आता है। नए लैपटॉप को कंपनी ने 13 इंच डिस्प्ले, और 15 इंच डिस्प्ले साइज में लॉन्च किया है। दोनों ही वेरिएंट में Liquid Retina डिस्प्ले है। इसमें 16 जीबी तक रैम, और 2TB तक SSD स्टोरेज दी गई है। लपैटॉप में Apple Intelligence का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

MacBook Air (2025) Price in India, Availability

MacBook Air (2025) की भारत में कीमत 99,900 रुपये है जिसमें इसका बेस मॉडल 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, 15 इंच मॉडल को इसी कंफिग्रेशन में 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। MacBook Air (2025) के लिए प्री-ऑडर शुरू हो चुके हैं। इसकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी। कलर ऑप्शंस में Midnight, Silver, Sky Blue, और Starlight शेड्स का विकल्प दिया गया है। 
 

MacBook Air (2025) Specifications, Features

MacBook Air (2025) में दो डिस्प्ले साइज आते हैं जिसमें एक 13-inch (2,560×1,664 pixels) है, और दूसरा 15-inch (2,880×1,864 pixels) डिस्प्ले मॉडल है। ये Super Retina डिस्प्ले से लैस हैं। पिक्सल डेंसिटी 224ppi की है जबकि पीक ब्राइटनेस 500nits की है। MacBook Air (2025) में M4 चिप लगी है। यह 10 कोर वाला CPU है जिसमें चार परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं और चार एफिशिएंसी कोर भी अलग से दिए गए हैं। इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन है और 8-कोर जीपीयू लगा है। 

MacBook Air (2025) में 24GB तक रैम का विकल्प है और 2TB तक SSD स्टोरेज ली जा सकती है। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है जिसमें Spatial Audio और 3-mic एर्रे का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा दो Thunderbolt 4/ USB 4 पोर्ट, एक MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट, और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। 
Advertisement

MacBook Air (2025) में Touch ID बटन दिया गया है जिसकी मदद से लैपटॉप को अनलॉक किया जा सकता है। इसमें Force Touch ट्रैकपैड है जिसमें फोर्स क्लिक और मल्टी टच जेस्चर सपोर्ट है। इसके अलावा यह 1080p FaceTime कैमरा के साथ आता है जिसमें सेंटर स्टेज, और डेस्क व्यू सपोर्ट मिल जाता है। 

13 इंच के MacBook Air में 53.8Wh की लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है। यह 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 15 इंच वेरिएंट में 66.5Wh की बैटरी मिलती है जो थोड़ी बड़ी है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप वेब ब्राउजिंग के लिए 15 घंटे का बैकअप दे सकता है, जबकि Apple TV के माध्यम से वीडियो प्लेबैक के लिए 18 घंटे का बैकअप दे सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.