एलजी ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल एलजी ग्राम 14 लैपटॉप, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 मई 2016 10:14 IST
एलजी ने भारत में अपना पोर्टेबल लैपटॉप एलजी ग्राम 14 लॉन्च कर दिया है। एलजी का यह लैपटॉप एक्सक्लूसिव तौर पर पेटीएम पर उपलब्ध है। कुछ समय बाद इस लैपटॉप को देशभर के एलजी ब्रांड स्टोर और दूसरे रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।

एलजी ग्राम 14 के 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज ब्लैक कलर वेरिएंट की एमआरपी 79,990 रुपये और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज गोल्ड कलर वेरिएंट की एमआरपी 94,999 रुपये है। गोल्ड कलर वेरिएंट को फिलहाल पेटीएम पर 84,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पेटीएम पर 8,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक का फायदा भी मिल रहा है।
Advertisement

अल्ट्रा-स्लिम एलजी ग्राम 14 लैपटॉप को सबसे पहले सीईएस 2016 में पेश किया गया था। एलजी ग्राम 14 लैपटॉप में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 14 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है। कार्बन मैग्नीशियम और मैग्नीशियम अलॉय बॉडी वाले इस लैपॉप का वजन महज 980 ग्राम है। इस लैपटॉप में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला इंटेल कोर आई5 6200 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप इंटेल एचडी ग्राफिक्स 520 के साथ आता है।

एलजी ग्राम लैपटॉप 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 265 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इस लैपटॉप में दो स्टीरियो स्पीकर, हाई-फाई ऑडियो के लिए साइपस लॉजिक डैट और एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में ब्लूटूथ 4.0, डुअल बैंड 802,11 एसी वाईफाई, एक ईदरनेट, 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और 1 एचडीएमआई पोर्ट हैं। एलजी के इस लैपटॉप के 7.5 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Gram 14, LG Gram 14 laptop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.