LG ने दुनिया का सबसे हल्का, 17 इंच डिस्प्ले वाला लैपटॉप किया लॉन्च, जानें फीचर्स

LG gram Pro AI लैपटॉप कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होकर आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जनवरी 2026 14:46 IST
ख़ास बातें
  • ब्रांड ने CES 2026 से पहले नए Gram लैपटॉप पेश किए हैं।
  • LG gram Pro AI लैपटॉप कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होकर आते हैं।
  • 8GB GDDR7 रैम को सपोर्ट करते हैं नए लैपटॉप।

नए लैपटॉप लाइनअप में कंपनी ने दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप 17Z90UR पेश किया है।

Photo Credit: LG

LG ने अपने नए लैपटॉप पेश किए हैं जो कंपनी के सबसे लाइट-वेट लैपटॉप कहे जा रहे हैं। ब्रांड ने CES 2026 से पहले नए Gram लैपटॉप पेश किए हैं। एलजी ने दावा किया है कि ये पुराने मॉडल्स से ज्यादा ड्यूरेबल हैं, साथ ही कई AI फीचर्स से लैस किए हैं। ये एक नए मैटिरियल के इस्तेमाल से बने हैं जिसे Aerominum नाम दिया गया है। यह मैगनिशियम व एल्युमिनियम का एलॉय है जिसे एरोस्पेस प्रेरित तकनीकी की मदद से तैयार किया गया है। मॉडल्स में 16 और 17 इंच साइज में LG gram Pro AI, 16 इंच में LG gram Pro 360 AI, 14 और 15 इंच साइज में gram AI, और gram Book AI को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में सभी डिटेल्स। 

LG gram Pro AI Laptop Features

LG gram Pro AI लैपटॉप कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होकर आते हैं। इनमें Microsoft Copilot+ PC, LG gram चैट, EXAONE 3.5 sLLM जैसे फीचर्स का सपोर्ट है जो यूजर को प्राइवेट AI असिस्टेंस की सुविधा देते हैं। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत भी नहीं पड़ती है। 

लाइनअप में कंपनी ने दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप पेश किया है।
Photo Credit: LG

दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप

17Z90UR 
नए लैपटॉप लाइनअप में कंपनी ने दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप पेश किया है। यह 17 इंच का RTX लैपटॉप है जिसे 17Z90UR मॉडल के रूप में पेश किया गया है। इसमें 17 इंच बड़ा WQXGA (2,560 x 1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में NVIDIA GeForce RTX 5050 Laptop GPU लगा है। यह 8GB GDDR7 रैम को सपोर्ट करता है। 17Z90UR को कंपनी ने एक्सक्लूसिव तौर पर नॉर्थ अमेरिका की मार्केट के लिए पेश किया है। 
 
16Z90U
नए ग्राम लाइनअप में कंपनी ने 16Z90U मॉडल पेश किया है जो इसका सबसे पोर्टेबल लैपटॉप है। यह डुअल AI लैपटॉप है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह बेहतरीन प्रोडक्टिविटी दे सकता है। इसमें 16-inch का WQXGA+ (2,880 x 1,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले लगा है। लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर लगा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  2. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  3. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  4. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  10. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.