एलजी ग्राम 14 लैपटॉप सीईएस 2017 में लॉन्च, 24 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2017 13:11 IST
एलजी ने सीईएस 2017 में अपना नया ग्राम 14 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पहले ही गलत कारणों से लोगों का ध्यान खींच चुका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने लॉन्च में दावा किया कि नए ग्राम 14 लैपटॉप से 24 घंटे के करीब बैटरी लाइफ मिलती है। यह दावा ना केवल पिछले वेरिएंट से कहीं बेहतर है बल्कि यह हतप्रभ कर देने वाला दावा भी है। हालांकि, कंपनी द्वारा इस दावे के लिए इस्तेमाल किया गया बेंचमार्क टेस्ट का तरीका करीब 10 साल पुराना हो चुका है।

सीनेट के मुताबिक, एलजी द्वाररा इस्तेाल किए गए बेंचमार्क टूल मोबाइलमार्क 2007 को करीब आठ साल पहले कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस टूल का परिणाम इस बात पर आधारित है कि यूज़र लैपटॉप को बिना वाई-फाई और बेहद कम स्तर के ब्राइटनेस लेवल पर इस्तेमाल करेंगे। चूंकि पिछले सालों में जरूरतें पूरी तरह से बदल गईं हैं, इसलिए उम्मीद है कि लेटेस्टट बेंचमार्क टूल के साथ एलजी ग्राम 14 की बैटरी 20 घंटे तक ही चल सकेगी।
Advertisement

एलजी का नया ग्राम 14 लैपटॉप का वज़न पिछले वेरिएंट की तरह ही करीब 980 ग्राम है। लेकिन अब इसका एक टचस्क्रीन वेरिएंट भी आता है। इस लैपटॉप में 14 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें इंटेल का लेटेस्ट कैबी लेक प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी की एसएसडी स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो, इस फोन में दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक एचडीएमआई पोर्ट और वाई-फाई 802.11 एसी है। इस लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग फ़ीचर का दावा किया गया है और विंडोज़ हैलो सपोर्ट के लिए यह एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

हालांकि, कंपनी द्वारा किया गया दावा वास्तविक इस्तेमाल के समय अलग हो सकता है। इसलिए यह कहना ज्यादा बेहतर होगा कि इस लैपटॉप में पिछले वेरिएंट से ज्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 के लिए मोबाइलमार्क बेंचमार्क टूल का कहना है कि एलजी ग्राम 14 की बैटरी कम से कम 17 घंटे तक चलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, एलजी का कहना है कि मटेरियल डिज़ाइन के वज़न में कमी के चलते लैपटॉप में बैटरी लाइफ को सुधारा जा सका। इसका श्रेय कार्बन मैग्निशियम अलॉय और नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को जाता है ।
Advertisement

नए ग्राम 14 लैपटॉप की कीमत कंपनी ने दक्षिण कोरिया में 1,420,000 कोरियन वॉन (करीब 80,900 रुपये) रखी है। लेकिन कंपनी ने अभी अपने घरेलू बाजार से बाहर इस लैपटॉप की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। यह डिवाइस स्नो व्हाइट और मेटल पिंक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.